जहां हुआ था अबू सलेम पर हमला, वहीं पहुंचे अर्णब गोस्वामी, जानें इस जेल की खौफनाक सच्चाई

 साल 2018 के आत्महत्या के  उकसाने के मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर  इन चीफ अर्णब गोस्वामी को  आज तलोजा जेल भेज दिया गया है। इससे पहले उन्हें आलीबाग स्थित एक नगर पालिका के स्कूल में  बने  क्वराइटिंन सेंटर में रखा गया था,  मगर वहां मोबाइल चलाने की वजह से उन्हें अब तलोजा जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें मोबाइल चलाने से सख्त मना किया गया था, मगर उन्होंने निर्देश की अवहेलना की, तो चलिए अब हम आपको इस जेल के बारें में कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। 

यहां पर हम आपको बताते चले कि तलोजा जेल  नवी मुंबई से करीब 50 किमी दूर स्थित है। यह जेल कई खूंखार अपराधियों का अड्डा रह चुका है। इस जेल में कई खूंखार अपराधियों को कैद किया जा चुका है। इल जेल का  नाम सुनते ही अच्छों-अच्छों के होश फाख्ता हो जाते हैं। इसी जेल में 1993 के  मुंबई बम ब्लास्ट के खूंखार अपराधी अबू सलेेम सहित कई अन्य अपराधियों को कैद किया जा चुका है। इतना ही नहीं, जिस जेल मेें अर्णब गोस्वामी को रखा गया है। उसी जेल  में  अबू सलेम पर हमला भी हुआ था। भारत नेपाली  गैंग का अपराधी क्रिमनल अब्बास खान भी  इसी जेल में बंद था।  यहीं  नहीं, मटका  किंग सुरेश भगत को दिनदहाड़े  मौत के घाट उतारने वाले अपराधी को भी इसी जेल में रखा गया था।

हर खूंखार को यही रखा जाता 

जिस जेल में अर्णब  गोस्वामी को रखा गया है।  उसी जेल में सभी खूंखार अपराधी को रखा जाता है, लिहाजा यह जेल अब  अर्णब गोस्वामी को लेकर सुर्खियों में छा गया है। इससे पहले अर्णब पुलिस कस्टडी में लेते समय अपनी जान को खतरा भी बता चुके हैं। अर्णब गोस्वामी जेल जाते समय चीखते हुए भी नजर आ रहे  हैं। वे चीखते हुए कह रहे हैं कि उन्हें जबरन तलोजा जेल भेजा जा रहा है। वैन के बाहर दिख रहे लोगों से अर्णब कहते हैं कि उनकी जान को खतरा है। 

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments