मुलायम सिंह यादव का है जन्मदिन,सपा ने कहा सादगी से मनाएंगे,लोगों ने कहा नचाने के पैसे नही हैं अब क्या..?


समाजवादी पार्टी संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है! जिसको लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर में विविध आयोजन किए हैं! दरअसल, कोरोना के कारण इस बार भले ही पार्टी की ओर से बड़े आयोजन नहीं किये गए हैं, लेकिन लखनऊ में सपा के साथ शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से कई आयोजन किये जाएंगे!

बता दे कि समाजवादी पार्टी महानगर इकाई की ओर से कैसरबाग स्थित कार्यालय में मुलायम सिंह यादव का केक काटा जाएगा! जिला कार्यालय पर भी कार्यकर्ता मिठाईयां बांटेंगे! मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे! इतना ही नहीं बल्कि मुलायम सिंह यादव की दीर्घायू की कामना वाले कई होर्डिंग सपा मुख्यालय पर लगाए गए हैं!

मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आप मेरा जन्मदिन मनाते हैं! मैं चाहता हूं कि पार्टी के गरीब कार्यकर्ताओं का जन्मदिन भी मनाया जाए! हमारे जन्मदिन का उत्साह तब और बढ़ेगा जब गरीब का भी जन्मदिन मनाया जाएगा! इस बीच प्रसपा के राष्ट्रीय सचिव आदित्य यादव ने सभी महानगर और जिला अध्यक्षो को पत्र लिखकर नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का आदेश दिया है!

आदित्य यादव ने उनकी दीर्घायु के लिए हवन का अनुष्ठान के लिए भी कहा! दरअसल, मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है तो जिसके चलते आदित्य यादव ने कार्यकर्ताओं से अस्पतालों में भर्ती रोगियों को फल वितरण करने और उनकी दीर्घायु के लिए हवन का अनुष्ठान करने को कहा है!

लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को नेता जी का जन्मदिन कुछ खासा रास नहीं आ रहा है! दैनिक जागरण ने फेसबुक पर मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन का लिंक शेयर किया जिसके चलते वहां पर लोग अपनी प्रतिक्रिया को जाहिर कर रहे हैं! जिसके चलते सोशल मीडिया पर एक यूजर का कहना है कि “सरकार नही है तो सादगी से बना लो जब सरकार बन जाये तो लन्दन से करोड़ो रूपये खर्च करके विक्टोरिया बग्गी मंगा लेना!” इतना ही नहीं बल्कि एक नहीं तो यहां तक कह दिया कि डांस बार बंद हो गया इसलिए!

 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 22 नवंबर 1939 को इटावा के सैफई में मुलायम सिंह का जन्म हुआ था! मुलायम सिंह ने एक किसान परिवार में जन्म लिया और मुलायम के पांच भाई-बहन हैं!

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments