हल्दी के इन चमत्कारी उपायों से खुल जाएगा भाग्य, हो जाएगी जीवन की हर परेशानी दूर


हल्दी का प्रयोग खाना बनाते समय जरूर किया जाता है। हल्दी औषधि गुणों से भरपूर होती है और इसका सेवन करने से कई रोगों से शरीर की रक्षा होती है। इतना ही नहीं धार्मिक कार्यों में भी हल्दी का प्रयोग किया जाता है। दरअसल शास्त्रों में हल्दी को शुभ माना गया है और किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यों में हल्दी का प्रयोग करना अनिवार्य होता है। ग्रंथों के अनुसार हल्दी भगवान विष्णु को काफी प्रिय होती है, इसलिए इनकी पूजा करते समय हल्दी का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

हल्दी की मदद से जीवन की परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है। आज हम आपको हल्दी के कुछ टोटके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से जीवन के दुख दूर हो जाएंगे।

गुरु ग्रह कमजोर होने पर जीवन में कोई भी कार्य सफल नहीं होता है और विवाह होने में परेशानी आती है। गुरु ग्रह कमजोर होने पर हल्दी का ये उपाय कर दें। इस उपाय को करने से ये ग्रह मजबूत हो जाएगा। गुरुवार के दिन पूजा के पश्चात हल्दी का तिलक माथे पर लगाएं और हल्दी का दान करें। ये उपाय करने से गुरु ग्रह मजबूत हो जाएगा।

रोज पूजा करने के बाद हाथ की कलाई या गले पर हल्दी लगाया करें। गले पर हल्दी का तिलक लगाने से वाणी में मजबूती आती है और हाथ में इसका तिलक लगाने से सभी परेशानी दूर हो जाती हैं।

घर में रोज हल्दी वाले पानी का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से विष्णु जी और मां लक्ष्मी की कृपा बन जाती है और घर में खुशियां बनीं रहती है। साथ में ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

जब भी किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर जाएं तो अपने साथ हल्दी जरूर लेकर जाए। घर से निकलने से पहले अपनी जेब में थोड़ी सी हल्दी रख दें। या फिर माथे पर हल्दी का तिलक लगा लें। ये उपाय करने से कार्य अच्छे से पूरा हो जाएगा।

कोई भी पर्व आने पर घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी जरूर लगाएं। आप हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह दरवाजे पर बना सकते हैं।

जिन लोगों का विवाह होने में देरी हो रही है वो लोग प्रतिदिन पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से विवाह जल्द हो जाएगा और विवाह होने में जो परेशानियां आ रही हैं वो दूर हो जाएगी।

घर में नकारात्मक महसूस होने पर आप हर कोने पर हल्दी का छिड़काव कर दें। ऐसा करने नकारात्मक दूर हो जाएगी।

किसी भी भगवान की पूजा करते समय उन्हें हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। वहीं पूजा होने के बाद अपने व परिवार के अन्य लोगों को भी हल्दी का तिलक लगा दें। ऐसा करने से भगवान घर के हर सदस्य की रक्षा करते हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments