बीमार मां को देखने के लिए राम रहीम को मिली एक दिन की पैरोल, सरकार ने की मदद

 

नई दिल्ली। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और अपने दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के मामले सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार की मदद से एक दिन की पैरोल मिली है। खैर यह पैरोल इतनी गोपनीयता के साथ दी गई कि राम रहीम जेल से बाहर आया और अपनी बीमार मां को अस्पताल से देखकर फिर जेल पहुंच गया, लेकिन इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। ‘द टाइम्स ऑफ इंडियन’ ने इस बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित कर दावा किया है कि राम रहीम को 24 अक्टूबर को पैरोल दी गई थी।

रिपोर्ट मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गुपचुप तरीके से राम रहीम को पैरोल दिलाई थी। राम रहीम को पैरोल देने के मामले में सिर्फ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनकी सरकार के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को ही जानकारी थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रक्रिया इतनी गुपचुप तरीके से किया गया कि राम रहीम को ले जाने वाले जवानों को भी इसकी भनक नहीं लगी कि आखिर राम रहीम को अचानक बाहर कहां ले जा रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन का पैरोल दिया गया था।

बताते चलें कि राम रहीम की मां गुरुग्राम के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच मां से मिलाने के लिए सुनारिया जेल से गुरुग्राम हॉस्पिटल तक लाया गया। खबर है कि एक दिन के पैरोल पर राम रहीम 24 अक्टूबर को अस्पताल में अपनी बीमार मां के साथ शाम तक रहे। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ियां हास्पिटल के बाहर तैनात थी। हर एक टुकड़ी में करीब 80 से 100 जवान तैनात थे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments