पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है बुर्ज खलीफा जितना बड़ा उल्कापिंड, टकराने में मच सकती है तबाही, चिंता में वैज्ञानिक

 

astro

साल 2020 में दुनिया ने कई तरह की परेशानियों का सामना किया है। जिसमें कोरोना वायरस, क्लामेंट चेंज से लेकर उल्टापिंड तक शामिल है। इस साल दुनिया ने कई खतरनाक उल्कापिंड का सामना किया है। जो पृथ्वी के करीब से गुजरे है लेकिन अब साल के आखिरी दिनों में भी एक उल्कापिंड पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है।

asteroidइस उल्कापिंड की लंबाई दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग दुबई की बुर्ज खलीफा जितनी है। बता दें कि बुर्ज खलीफा की हाइट 829 मीटर है यानी की अगर ये उल्कापिंड दुनिया की किसी भी हिस्से से टकरा जाता है। तो तबाही मच सकती है और कई लोगों की जान भी जा सकती है।

नासा ने इस उल्कापिंड का 153201 2000 WO107 नाम दिया है। नासा के मुताबिक, ये उल्कापिंड नवंबर महीने की 29 तारीख यानी की रविवार को धरती के पास से गुजरेगा। ऐसे में वह बड़ी रफ्तार के साथ धरती की तरफ बड़ रहा है।Illustration of an asteroidये उल्कापिंड 90 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी दिशा में आगे की ओर बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने इस उल्कापिंड का साइज 820 मीटर के आसपास का बताया है।

वहीं, अब उल्कापिंड का साइज और रफ्तार देख अब वैज्ञानिक भी चिंता में आ गए है। वैज्ञानिकों को डर है कि अगर ये पृथ्वी पर गिरता है तो उससे काफी बड़ा नुकसान हो सकता है हालांकि नासा का साफ कहना है कि इस उल्कापिंड के धरती से टकराने की संभावना नहीं है।ulkapindनासा ने इस उल्कापिंड को नियर अर्थ ऑब्जेक्ट(एनईओ) की कैटेगिरी में डाला है। बता दें कि 4.6 बिलियन साल पहले निर्ण हुए हमारे सोलर सिस्टम के चट्टानी, वायुहीन अवशेषों को उल्कापिंड कहा जाता है। नासा ने अब तक 10 लाख से भी ज्यादा छोटे-बड़े उल्कापिंड का पता लगाया है। जिनमे से कई पृथ्वी के करीब से भी गुजर चुके है।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments