दिल्ली हिंसा: पुलिस ने जारी की आरोपियों की तस्वीरें, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या में शामिल होने का शक

 

दिल्ली में जमकर हिंसा करने वाले बीस आरोपियों की तस्वीरें सामने आई हैं। इस सभी लोगों पर गंभीर आरोप है कि, इन्होने दिल्ली में जमकर उत्पात मचाया था, जगह-जगह पत्थरबाजी और फायरिंग की थी। उत्तर पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा के मामले पुलिस ने इन बीस आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं, खास बात ये है कि, इनका सुराग देने वाले को पुलिस की तरफ से इनाम भी मिलेगा। गौरतलब है कि, 24 फरवरी को राजधानी के चन्द बाग क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की हत्या प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने कर दी थी। घटना के समय ये सभी बीस आरोपी चांद बाग में हुई हिंसा में मौजूद थे।

आईपीएस शहादरा, अमित शर्मा, दिल्ली पुलिस के एसीपी अनुज कुमार पर भी चांद बाग में हुई हिंसा के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस का कहना है कि, राजधानी में हुई हिंसा के बाद, ये सभी लोग फरार चल रहे हैं। दिल्ली में हुई हिंसा में ही हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल की हत्या हुई थी, उनकी हत्या के आरोप में अब पुलिस राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर इन बीस दंगाइयों की तस्वीरें चस्पा करने भी जा रही है। पुलिस जांच में एक और बात निकलकर आई है कि, जब DCP, ACP और रतन लाल पर हमला हुआ था तो उस भीड़ में कुछ बुर्खे वाली महिलाएं भी शामिल थीं, जिनकी तलाश में दिल्ली पुलिस लगी हुई है।

दिल्ली हिंसा में लगभग 53 लोगों की मौत हुई थी। चार दिलों तक राजधानी में दंगाइयों ने जमकर उत्पात किया था। इस हिंसा में करीब दो सौ लोग घायल थे, जिसमे 11 पुलिस कर्मी भी थे। हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने दो क्राइम ब्रांच की टीमों का गठन किया था, जिसके बाद करीब 654 मामले दर्ज किए गए थे और 1,820 लोगों की गिरफ्तारी/ हिरासत में लिए गए थे। वहीं आर्म्स एक्ट के 47 मामले दर्ज किए गए थे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments