सुबह-सुबह किचन में जहरीला सांप देख उड़े महिला के होश, डर के मारे हो गई ऐसी हालत


सुबह-सुबह हर कोई अच्छे मूड के साथ दिन की शुरुआत करता है ताकि उनका दिन अच्छा रहे। लेकिन अगर आपके दिन की शुरुआत एक जहरीले सांप को देखकर हो। तो क्या होगा। जी हां… ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां पर एक महिला जब सुबह उठकर किचन में गई।

तो उसके सामने एक जहरीला सांप आ गया। जिसे देख महिला सन्न रह गई। सांप को देख महिला की हालत इतनी बुरी हो गई थी। जिस वजह से वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी।

द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के रहने वाली एक महिला के घर के किचन में सांप घुस गया था। महिला ने जैसे ही टोस्टर में ब्रेड डाला तो सांप पीछे से निकल आया। किचन में मौजूद सांप Red Bullied नस्ल का था। जो ऑस्ट्रेलिया के सबसे जहरीले सांप की गिनती में आता है।इस सांप को देख महिला बिल्कुल सन्न रह गई। सांप से बचने के लिए महिला बिल्कुल शांत खड़ी रही। ताकि सांप उस महिला पर हमला न करें। इस दौरान महिला के परिवार के लोगों ने विभाग को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद brisbane north snake catchers and relocation विभाग से लोग ने घर आकर सांप को बाहर निकाला।

वहीं, विभाग के लोगों ने इस पूरी घटना की जानकारी फेसबुक पर दी। इस दौरान तस्वीरें भी शेयर की गई। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, अगर इन सांपों को परेशान किया जाता है तो यह काटने में सक्षम होते हैं।दूसरी तरफ घर के मालिक स्टीवन ब्राउन ने कहा, यह विशेष किस्म का सांप होता है जो बहुत खतरनाक होता है। सांप लगभग 80 सेमी लंबा था।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments