कल से शुरू होने जा रहा मालाबार युद्धाभ्यास, ये देश दिखाएंगे अपनी ताकत

 

भारत हर मोर्चे अपने आपको सबल बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है। अब इसी बीच खबर है कि कल यानी की 17 नवंबर से मालाबार युद्धाभ्यास शुरू होने जा रहा है। इस युद्धाभ्यास में क्वाड के सदस्यीय देश अपनी दमदार ताकत की नुमाइश भी करने जा रहे हैं। मालाबार युद्धाभ्यास उत्तरी अरब सागर में कल से शुरू होने जा रहा है। चार दिवसीय इस युद्धाभ्यास में भारत सहित जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलियाई नेवी अपनी ताकत दिखाएंगे। बता दें कि इससे पहले 3 से 6 नवंबर के बीच बंगाल की खाड़ी में मालाबार युद्धाभ्यास हुआ था। अब इसी बीच 17 नवंबर से 20 नवंबर के बीच मालाबार युद्धाभ्यास शुरू होने जा रहा है।

यहां पर हम आपको बताते चले कि मालाबार के दूसरे चरण के युद्धाभ्यास में अमेरिकी विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस निमित्ज़ और भारतीय नौसेना के सबसे ताकतवर युद्धपोत विक्रमादित्य के साथ ऑस्ट्रेलियाई और जापानी नौसेना के दो विध्वंसक तोप भी  इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने जा रहा हैं। इस युद्धाभ्यास  में भारत के साथ क्वॉड देश  शिरकत करने जा रहे हैं। खबर है कि अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया  इस युद्धाभ्यास  में शिरकत करने जा रहे हैं। इस युद्धाभ्यास में शामिल हो रहे देशों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।

इस मालाबार युद्धाभ्यास को  सार्थक बनाने हेतु 70 देशों से भी अधिक से युद्धपोत भेजे गए हैं। उधर , भारतीय नौसेना भी पश्चिमी व पूर्वी तट पर तैनात कर दिया गया है। इस मालाबार युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य दक्षिण चीन सागर में भारत की स्थिति को मजबूत करने हेतु  किया गया है। 

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments