रईसजादों के बच्चों ने सड़क पर पार्टी करने से रोकने पर सिपाही को कार से कुचला


नई दिल्ली।
 कानून केवल गरीबों के लिए होता है, रसूखदार हमेशा कानून से ऊपर खुद को समझते रहते हैं। साउथ ईस्ट दिल्ली से ऐसा ही वाक्या सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां रईसजादों के कुछ लड़कों को पार्टी करने से रोकना दिल्ली पुलिस के सिपाही को काफी मंहगा पड़ गया है। बीएमडब्ल्यू सवार बिगड़ैल लड़कों ने पार्टी करने से मना करने पर पुलिसवालों को कुचलने का प्रयास किया। इसमें एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मामला मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। फिलहाल घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सरिता विहार थाने में तैनात कांस्टेबल जितेंद्र और अंकुर नाईट पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान दोनों ने देखा कि कुछ लड़के सड़क पर पार्टी कर रहे हैं। गाड़ी पर केक रखकर शोर—शराबा किया जा रहा था। दोनों सिपाहियों ने लड़कों को शोर मचाने से मना किया, जिसपर पार्टी कर रहे लड़के पुलिस पर भड़क गए। इसी बीच एक लड़के ने धमकी देते हुए कहा कि हम यहां के लोकल हैं जन्मदिन की पार्टी यही होगी देखते हैं कौन रोकता है। लड़कों की गुंडई को देखते हुए इसकी सूचना पीसीआर को दी गई।

पुलिस के अनुसार इसके बाद लड़के भागने की कोशिश करने लगे। कांस्टेबल जितेंद्र और अंकुश ने जब उनकी बीएमडब्ल्यू गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो लड़कों ने गाड़ी से दोनों सिपाहियों को कुचलने की कोशिश की। सिपाही अंकुर ने किसी तरह खुद को बचा लिया लेकिन जितेंद्र कार की चपेट में आ गया। लड़कों ने उसपर कार चढ़ाते हुए भागने लगे लेकिन कुछ दूर जाने पर असंतुलित को एक जूस की दुकान में कार सहित जा घुसे। इसके बाद लड़के कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को उसमें से बियर की बोतलें मिली। इस घटना में कांस्टेबल जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दोनों पैर में फैक्चर है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments