यहां जानें एक फिल्म की कितनी फीस लेते हैं भोजपुरी कलाकार, एक साल में करते हैं कितनी फ़िल्में


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की देश भर में एक अलग पहचान है। इस इंडस्ट्री में रिलीज होने वाली फिल्में गाने और म्यूजिक काफी पॉपुलर होते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री को कोई न कोई वीडियो सांग अक्सर ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार भी किसी से कम नहीं है। इनकी फैन फालोइंग भी देश भर में जबरदस्त है और इनकी कमाई के तो कहने ही क्या। यहां खेसारी लाल ( Khesari Lal), पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav aka Nirhua), प्रदीप पांडे चिंटू ,यश और अरविन्द अकेला जैसे कलाकार है जो बॉलीवुड के कलाकारों को भी टक्कर देते हैं। इनकी फ़िल्में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देती हैं। आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों की फीस के बारे में बताएंगे कि यह कलाकार एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कलाकार के तौर पर जाने जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav aka Nirhua) एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपए फीस लेते हैं। वहीं खेसारी लाल यादव भी निरहुआ को टक्कर देते हुए एक फिल्म कि फीस 50 से 60 लाख रुपये लेते हैं। खेसारी लाल यादव एक स्टेज शो के लिए भी दस लाख रुपये लेते हैं। यह दोनो एक्टर साल भर में पांच से छह फ़िल्में करते हैं। जबकि भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Bhojpuri star Pawan Singh) )की एक फिल्म कि फीस 45 लाख रुपये हैं। प्रदीप पांडे चिंटू 35-40 लाख रुपए और अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) 25-30 लाख रुपए एक फिल्म के लिए लेते हैं। इसके साथ ही यह कलाकार स्टेज शो और म्यूजिक एल्बम के जरिए भी कमाई करते हैं।

0/Post a Comment/Comments