छठ पूजा से पहले खेसारी लाल के इस गाने ने मचाया धमाल, करोड़ों में मिले व्यूज

 

khesari

देशभर में त्योहारों का मौसम चल रहा है। जिसकी तैयारी चारों और देखने को मिल रही है। त्योहारी सीजन की शुरुआत धनतेरस से हो रही है और इसकी धूम छठ पूजा तक देखने को मिलेगी। छठ पूजा का त्योहार खास तौर पर बिहार में मनाया जाता है। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी छठ पूजा को धूम-धाम से मनाया जाता है। छठ पूजा के मौके पर हर साल कई भोजपुरी गाने सामने आते है। जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते है। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव भी छठ पर्व पर एक खास गाना लेकर आए है। जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने को फैंस भी काफी पसंद कर रह है।

खेसारी लाल यादव के इस गाने के बोल ‘छठ घाटे चली’ हैं। खेसारी के इस गाने पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया है। इस गाने में खेसारी लाल अपने धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे है। इस गाने में खेसारी का मस्त डांस फैंस को देखने को मिली है। खेसारी लाल यादव के इस गाने को आदिशक्ति यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और प्लेबैक सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। यू-ट्यूब पर 16 लाख 62 हजार से ज्यादा बार इस गाने को सुना गया है। बता दें कि खेसारी लाल यादव हर त्योहार के मौके पर नए गाने लेकर आते है। ऐसे में उनके फैंस भी अपने सुपरस्टार के नए गाने का इंतजार करते है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments