ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान ने कहा था- ‘कोई कुत्ता भी देखने नहीं गया’

 

Salman Aishwarya

सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के रिश्ते के बारे में कौन नहीं जनता है। दोनों की लवस्टोरी ने जितनी लोकप्रियता हासिल की थी, उससे ज्यादा दोनों का ब्रेकअप सुर्खियों में रहा। दुनिया ने दोनों का प्यार देखा  और दुश्मनी भी। सलमान की हरकतों के चलते जब ऐश्वर्या राय ने उन्हें छोड़ा था, तो इसे सलमान भुला नहीं पा रहे थे। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में काफी प्रोब्लम्स आए थे जिससे उबरना उनके लिए काफी मुश्किल था। ऐश्वर्या के हाथ से कई फिल्में भी निकलती जा रही थी। सलमान के डर से कोई भी निर्माता निर्देशक उनके साथ फिल्म नहीं करना चाहते थे।

जब सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय ने पब्लिकली ब्रेकअप किया तो सलमान खान का गुस्सा काफी बढ़ गया था। इसकी वजह से ऐश्वर्या राय का करियर भी डूबने की कगार पर था। कोई भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उनके साथ कोई फिल्म नहीं करना चाहता था। इस बीच हिम्मत जुटाते हुए मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने एक फिल्म ऐश्वर्या राय के साथ साइन किया जोकि बॉक्स ऑफिस पर बुरी पिटी थी।

संजय लीला भंसाली ने फिल्म गुजारिश में ऐश्वर्या राय को कास्ट किया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अपॉजिट किरदार में ऋतिक रोशन नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस पर सलमान खान ने मजाक बनाया था। सलमान ने कहा था, गुजारिश फिल्म कोई कुत्ता भी देखने नहीं गया। अरे उसमें मक्खी उड़ रही थी, कोई मच्छर भी फिल्म देखने नहीं गया।

इसी दौरान एक बच्ची ने सलमान से पूछा था कि इंडस्ट्री में वह बड़े कैसे बने। तब सलमान खान ने संजय लीला भंसाली पर निशाना बनाते हुए कहा था कि ये बात भंसाली से जाकर पूछो। वह तुम पर खुद फिल्म बनाएंगे, खुद तो कमाएगा लेकिन तुमको कुछ नहीं देगा। सलमान खान के इस बात पर ऋतिक रोशन और संजय लीला का रिएक्शन सामने आया था।

ऋतिक ने कहा था कि, किसी भी फिल्म की खिल्ली उड़ाना यह हीरो वाली बात नहीं हुई। गुजारिश एक सक्सेजफुल फिल्म है। मेरे हिसाब से जो फिल्म का मजाक उड़ाते हैं वह सही मायने में हीरो नहीं हो सकते। वहीं, संजय लीला भंसाली ने कहा था,  आपका पुराना यार अगर इतना इनसेंसेटिव हो सकता है तो मैं इस इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहता। हालांकि, वक्त के साथ साथ सलमान-संजय के बीच रिश्ते सुधरने लगे थे।

हालांकि, इस मामले में ऐश्वर्या राय ने तो इंस्टेंट रिप्लाय नहीं दिया था। उन्होंने काफी समय बाद कहा था कि उनके लिए ये दौर काफी मुश्किल भरा था। इसके बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी में अभिषेक बच्चन आए और उन्होंने उससे शादी कर ली। कहा जाता है कि ऐश्वर्या और सलमान के बीच रिश्ते काफी हद तक ठीक हो चुके हैं। हालांकि, आज भी दोनों साथ में नजर नहीं आते हैं।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments