बॉलीवुड के इन सितारों की डिग्रियां देख चौंक जाएंगे आप, सलमान-शाहरुख भी पीछे

 

bollywood

बॉलीवुड (Bollywood) के कई स्टार्स हैं जिनके बारे में आप सभी जानते ही होंगे। उनकी लाइफ स्टाइल के बारे में भी जानते ही होंगे। कई ऐसे बड़े सितारें हैं जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में बहुत नाम कमाया मगर पढ़ाई के मामले में वे पीछे रह गए। शायद एक्टिंग के चलते उनका पढ़ाई में मन नहीं लगा। हालांकि, कई स्ट्रेस ऐसे भी हैं जिनकी डिग्रियां देख आप चौंक जाएंगे। हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इतने पढ़े-लिखे हैं कि उनकी डिग्रियां देख आप भी चौंक जाएंगे।

अमीषा पटेल (Ameesha Patel)
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं अमीषा पटेल। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया, फिर भी उन्होंने इस इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। क्या आप उनकी डिग्री के बारे में जानते हैं। अमीषा के दादा बैरिस्टर थे। अमीषा पर हमेशा से पढ़ाई लिखाई को लेकर दबाव बना रहता था। उन्होंने अमेरिका से बायो जेनेटिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। अमीषा ने इकोनोमिक्स में भी पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा वो कई जगह इकोनोमिक्स एनालिटिक्स में जॉब भी कर चुकी हैं।

जॉन अब्राहम (John Abraham)
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम की एक्टिंग तो कमाल है ही, उनकी फिटनेस पर भी फैंस जान छिड़कते हैं। बॉलीवुड के कई एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने अभिनय में कदम रखा तो लेकिन पढ़ाई को पीछे कर दिया, मगर जॉन अब्राहम ने अपनी पढ़ाई को भी तवज्जो दी। उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया। बाद में उन्होंने मुंबई के ‘नरसी मोन्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज’ में एमबीए की पढ़ाई की। जॉन अब्राहम अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद सीरियस थे।

परिणीति चोपड़ा (Pariniti Chopra)
परिणीति चोपड़ा क्यूट एक्ट्रेस हैं। वह एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन हैं। परिणीति हमेशा पढ़ाई में इंटेलीजेंट रही हैं। उन्होंने एक्टिंग से पहले इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने का सपना देखा था। वह 17 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गई। परिणीति चोपड़ा ने ‘मेनचेस्टर बिजनेस स्कूल’ से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है। बाद में म्यूजिक से बीए ऑनर्स भी किया। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा पीआर हैड के रूप में भी हाथ आजमा चुकी हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments