रिटायरमेंट के बाद बदला पत्नी का व्यवहार, पति ने दिया तलाक का नोटिस

 

कानपुर में 73 वर्षीय वृद्ध अशोक कुमार दीक्षित ने 71 वर्षीय पत्नी सुषमा को तलाक को नोटिस दे दिया है, अशोक कुमार ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, पत्नी सुषमा ने अपने भाई के साथ मिलकर 3 लाख 50 हज़ार रुपए का गबन और 2 लाख 50 हज़ार रुपए की चोरी की है। अशोक कुमार दीक्षित कानपुर के यशोदा नगर में रहते हैं, जो पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व कर्मचारी हैं। उनकी शादी 5 मई 1968 में सुषमा के साथ हुई थी। अशोक ने पत्नी सुषमा पर चोरी और गबन के गंभीर आरोप लगाते हुए अधिवक्ता प्रवीण फाइटर के माध्यम से लीगल नोटिस भेजा है।

इस नोटिस में कहा गया है कि, जब तक वो नौकरी पर थे तब तक सब कुछ ठीक था। वर्ष 2008 में जब वो अपने पद से सेवानिवृत्ति हुए तो उनकी पत्नी के व्यवहार में बदलाव होने लगा, पत्नी सुषमा का व्यवहार उनके प्रति अपमानजनक हो गया। अशोक कुमार दीक्षित ने अब अपनी पत्नी और उसके भाई से अपनी जान को खतरा भी बताया है। वहीं उनका कहना है कि, अपने भाई के साथ मिलकर सुषमा ने घर से ढाई लाख रुपए की चोरी की है, यह सब उसने अपने भाई के कहने पर ही किया है। इसके आलावा नोटबंदी के दौरान भी भाई और बहन ने मिलकर साढ़े तीन लाख का गबन भी किया।

Starts at 60 Daily Joke: An old married couple hate each other - Starts at  60

अशोक कुमार पत्नी और भाई से जान का खतरा बना हुआ है, जिसकी वजह से वो अब अपने ही घर में नहीं रहते हैं। अशोक अब किराए के मकान में रह रहे हैं। वहीं नोटिस को लेकर उनके वकील प्रवीण फाइटर का कहना है कि, अपने मुवक्किल अशोक की तरफ से उनकी पत्नी सुषमा को कानूनी नोटिस भेजा गया है। इस बीच अब तक पत्नी की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वहीं उम्र इस पड़ाव में जहां पति और पत्नी को सबसे ज्यादा के दूसरे की जरुरत होती है। उस दौरान भी अगर पति को अपनी ही पत्नी से जान का खतरा है तो यह समझना होगा कि आज का समाज वक़्त के साथ बदल चुका है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments