आज सोने के दामों में आई भारी गिरावट, धनतेरस पर हो जाएगा इतना महंगा

 

gold

बीते हुए कल यानी शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे दुनिया के सामने आ गए। सभी ने देखा कि इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार हुई और जो बाइडेन विजयी हुए। अमेरिकी चुनाव के नतीजों का असर अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर भी पड़ा। शुक्रवार को सोने का दामों में भारी गिरावट देखने को मिली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 2.71 फीसदी उछला था जो 9 अप्रैल 2020 के बाद की अब तक बड़ी तेजी थी। भारतीय बाजार में भी तेजी आई थी। बीते सत्र में सोने में 2.47 फीसदी और चांदी में 4.46 फीसदी की तेजी देखने को मिली। मगर शुक्रवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दिसंबर वायदा अनुबंध में बीते सत्र से 175 रुपये यानी 0.34 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। उसके बाद अब सोना 51, 880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोने का भाव 51,912 रुपये था। दूसरी तरफ चांदी में भी तेजी आई। चांदी के दिसंबर अनुबंध में बीते सत्र से 190 रुपये यानी 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,443 रुपये प्रति किलो तेजी दर्ज की गई। इससे पहले चांदी का भाव एमसीएक्स पर 64,479 रुपये प्रति किलो था।

कॉमेक्स के मुताबिक शुक्रवार को सोने में गिरावट दर्ज की गई। सोने के दिसंबर अनुबंध में बीते सत्र से 5.25 डॉलर यानी 0.27 फीसदी की शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। उसके बाद अब सोने का भाव 1,941.55 डॉलर प्रति औंस पर था। बीते सत्र में कॉमेक्स पर सोना 1,954.30 डॉलर प्रति औंस तक था। हालांकि कॉमेक्स पर चांदी के दिसंबर अनुबंध में बीते सत्र से 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.30 डॉलर प्रति औंस पर था। आपको बता दें कि आने वाले दिनों अमेरिकी के नए राष्ट्रपति कोरोना वायरस में राहत पैकेज लाने का प्रयास करेंगे। जिससे महंगी धातुओं के दामों में भी तेजी आने के संकेत आ रहे हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments