कड़कड़ाती ठंड जल्द देगी दस्तक, इन राज्यों में आज होगी बारिश

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड बढ़ने वाली है, करीब तीन माह बाद ठंड के सीजन की पहली बारिश आज होने की पूरी संभावना है। जम्मू कश्मीर के पास के पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि, सीजन की इस पहली बारिश के बाद उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड बढ़ेगी, तापमान में गिरावट होगी। इसके बाद ही मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलने लगेगी। बारिश के बाद दिन का तापमान अधिकतम 24 से 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं इस वक़्त दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

बीते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक था। इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि, आज अगर बारिश होती है तो प्रदूषण बढ़ते स्तर में भी काफी तेजी से कमी आएगी। पिछले काफी समय से उत्तर भारत में बारिश नहीं हुई है, चंडीगढ़ में सितंबर माह के शुरुआत में बारिश हुई थी लेकिन उसके बाद से ही पानी नहीं बरसा है। वहीं कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सिर्फ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बर्फबारी हुई।

Forecasters: Maine To Get Relief From Bitter Cold | Maine Public

ठंड के सीजन का पहला पश्चिमी विक्षोभ दिखा है, इससे मैदानी क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा के हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 16 नवंबर से मौसम तो साफ होने लगेगा लेकिन दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज बारिश के बाद चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 27 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं 16 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments