एलियंस के संबंध में ये बातें जानकर दंग रह जाएंगे आप

 

एलियंस के संबंध में ये बातें जानकर रहे जाएंगे आप दंग :- एलियन के अस्तित्व को लेकर हमेशा से ही सवाल-जवाब का सिलसिला चलता रहा है। पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है या फिर अन्य किसी ग्रह पर एलियन रहते है। इसकी खोज काफी समय से चलती रही है। वैज्ञानिकों ने मंगल और अन्य कई ग्रहों पर अपने यान इसकी खोज के लिए भेजते रहे है। आज हम आपको एलियन से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे है जो शायद ही आपको मालूम हो।

1. वैज्ञानिकों का मानना है की कई हजार वर्षों पहले एलियन धरती पर आए और उन्होंने इंसान को ज्ञान बांटा और धरती पर कई ऐसे किले, मंदिर, मस्जिद, आदि अद्भुत चीजें बनाई जो इंसान के द्वारा बनाना ना मुमकिन है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद अनेक कला कृतियाँ इसका नमूना है। पृथ्वी पर अनेक सभ्यताओं के विकास में इनका बड़ा योगदान रहा है। 

2. वैज्ञानिकों ने कई सालों के रिसर्च के बाद यह पता लगाया कि ‘ओरायन’ एक ऐसा नक्षत्र है जिसका हमारी धरती से कोई गहरा संबंध है। भारतीय, मिस्र, मेसोपोटामिया, माया, ग्रीक और इंका आदि सभ्यताओं की पौराणिक कथाओं और तराशे गए पत्थरों पर अंकित चित्रों में इस ‘नक्षत्र’ संबंधी जो जानकारी है, वह आश्चर्यजनक ढंग से एक समान है। वैज्ञानिक मानते हैं कि हमारे पूर्वज या कहें कि हमें दिशा-निर्देश देने वाले लोग ‘ओरायन’ नक्षत्र से आए थे। भारत में ओरायन नक्षत्र को कालपुरुष नक्षत्र कहते हैं, जो मृगशिरा से मिलता-जुलता है।

Aliens In India

3. सन् 2010 में खबर आई थी कि 1948 के बाद सुदूर अंतरिक्ष में रहने वाले एलियंस अमेरिका और ब्रिटेन के परमाणु मिसाइल वाले स्थलों पर कई बार मंडराए थे। अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जवानों के एक दल का दावा है कि ब्रिटेन के सफोल्क परमाणु स्थल पर वे उतरे भी थे। इन अधिकारियों ने अज्ञात उड़नतश्तरियों (यूएफओ) से जुड़े अपने अनुभवों को सार्वजनिक करने की घोषणा भी की थी। अमेरिकी वायुसेना के पूर्व अधिकारी कैप्टन रॉबर्ट सलास ने बताया कि हम अनजान उड़नतश्तरियों के बारे में बातें कर रहे हैं। हम इन्हें अकसर यूएफओ के नाम से जानते हैं।

Alien in Hindi

4. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक गुफा में 10 हजार वर्ष पुराने शैलचित्र पाए गए हैं। नासा और भारतीय आर्कियोलॉजिकल की खोज ने भारत में एलियंस के रहने की पुष्टि हुई है। यहां मिले शैलचित्रों में साफ तौर से एक उड़नतश्तरी का चित्र बना मिला है, साथ ही इस तश्तरी से निकलने वाले एलियंस का चित्र भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जो आम मानव को एक अजीब छड़ी द्वारा निर्देश दे रहा है। इस एलियंस ने अपने सिर पर हेलमेट जैसा भी कुछ पहन रखा है जिस पर कुछ एंटीना लगे हैं।

Alien Ke Baare Mai Jankari

5. इजिप्ट, मेसोपोटामिया, सुमेरियन, इंका, बेबीलोनिया, सिंधु घाटी, माया, मोहनजोदड़ो और दुनिया की तमाम सभ्यताओं के टैक्स में लिखा है कि जल्दी ही लौट आएंगे हमारे ‘आकाशदेव’ और फिर से वे धरती के मुखिया होंगे। इजिप्ट और माया सभ्यता के लोग मानते थे कि अंतरिक्ष से हमारे जन्मदाता एक निश्चित समय पर पुन: लौट आएंगे। ओसाइशिरा (मिस्र का देवता) जल्द ही हमें लेने के लिए लौट आएगा। तो क्या हम ‘स्टार प्रॉडक्ट’ हैं? और क्या इसीलिए गिजावासी मरने के बाद खुद का ममीकरण इसलिए करते थे कि उनका ‘आकाशदेव’ उन्हें अं‍तरिक्ष में ले जाकर उन्हें फिर से जीवित कर देगा?

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments