कमला हैरिस का भारत से है गहरा कनेक्शन, शत्रुघ्न सिन्हा की भतीजी संग कर चुकी हैं काम!

 

Shatrughan Sinha niece

अमेरिका (America) के इतिहास में पहली बार उप राष्ट्रपति (Vice President) पद पर महिला चयनित हुई हैं। ये महिला कमला हैरिस (Kamla Harris) हैं जिन्हें अमेरिका के उप राष्ट्रपति के लिए चुना गया है। कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति बनने से भारत भी बेहद खुश है। मालूम हो कि कमला हैरिस का भारत से गहरा कनेक्शन है। कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालम हैरिस भारतीय हैं जिनका जन्म चेन्नई में हुआ था। कमला की मां इंडियन अमेरिका बायोमेडिकल साइंटिस्ट हैं। कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति बनने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, एक्टर-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने भी कमला हैरिस को शुभकामनाएं दी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर कमला हैरिस संग अपनी भतीजी प्रीता सिन्हा की भी तस्वीर साझा की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने साथ में ये भी बताया है कि प्रीता कमला को करीब से जानती हैं। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, कमला हैरिस को ढेरों शुभकामनाएं, जहां पूरी दुनिया जो बिडेन के जीतने से खुश है, वही कमला हैरिस की जीत भी अभूतपूर्व हैl बधाईl’ शत्रु ने आगे लिखा, बहुत बहुत बधाई! पूरी दुनिया जो बाइडेन की शानदार और डिजर्व‍िंग जीत से बहुत खुश है! हमें कमला हैरिस जैसी शानदार, बुद्धिमान और बौद्ध‍िक समानता वाली महिला को नहीं भूलना चाहिए, जिनकी जीत तय थी।

शत्रु ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, यहां वे हमारे बड़े भाई डॉ. लखन सिन्हा की बेटी और मेरी भतीजी प्रीता सिंह के साथ, जो अपनी युवा टीम को लेकर कमला हैरिस के साथ बहुत करीब से जुड़ी रह चुकी हैं। भारत/भारतीयों की पसंद, अमेर‍िकी चुनाव में शामिल, समर्थन करते, प्रमोशन करते और प्रोत्साहित करते हुए हमारी कमला और उनके लोगों को इस लाजवाब जीत के लिए। हमारी बेटी प्रीता भी Kudos की हकदार है! शाबाश!

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments