नवंबर से फरवरी तक का महीना लड़कियों को प्रपोज करने का सबसे अच्छा, 99 फीसदी जवाब ‘हां’ रहता है


अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़के किसी भी लड़की को अपने दिल की बात कहने से हिचकिचाते हैं। वे मन ही मन तो उनको पसंद कर रहे होते हैं। दिल ही दिल से उन्हें चाहते हैं, मगर जब बात उन्हें प्रपोज करने की आती है तो न जाने लड़के क्यों खौफ खाने लग जाते हैं। प्रपोज करने का ख्याल आते ही उनके मन में तरह-तरह के विचार आने लगते हैं। तरह-तरह के सवाल उठते हैं। कभी उन्हें ऐसा लगता है कि कहीं लड़की मुझे थप्पड़ तो नहीं मार देगी या फिर कहीं मुझे बुरा-भला न कहे और न जाने इस तरह की कई बाते सामने आती रहती है, लेकिन अब इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके जेहन का सारा खौफ खत्म हो जाएगा..तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि कौन-सी हैं वे बाते जिन्हें पढ़ने के बाद खत्म हो जाएगा आपके दिल का सारा खौफ।

 नवंबर से लेकर फरवरी का महीना 
एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि नवंबर से लेकर फरवरी तक का महीना लड़कियों को प्रपोज करने के लिए सबसे अच्छा महीना माना जाता है। सर्द भरी फिजाएं  इस महीने की रूमानियत को अपने परवान पर पहुंचा देती है, जिसके चलते यह महीना लड़कियों को प्रपोज करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं, स्टडी में यह भी खुलासा हुआ है कि इस महीने लड़कियों को प्रपोज करते वक्त 90 फीसद संभावना रहती है कि लड़कियों का जवाब ‘हां’ ही रहेगा।

उसकी पसंद और नापसंद का रखे ख्याल 
इसके साथ ही ल़ड़कियों को प्रपोज करते समय आपको उनकी पसंद और नापसंद का भी खास ख्याल रखना होगा। अगर आप उनकी पसंद और नापसंद का ख्याल रखते हैं तो आपको जवाब हां में ही मिलेगा। इसके चांसेस ज्यादा बढ़  जाते हैं। अगर आप किसी लड़की को चाहते हैं तो उसकी सहेलियों से उसके पसंद न नापसंद जानने की कोशिश करें। साथ ही जिन्हें आप पसंद करते रहे हों, उससे बात करते समय खास ख्याल रहे। गलती से भी मुंह से ऐसी कोई बात न निकल जाए जिससे की आपकी इमेज उसके सामने खराब हो जाए या फिर आपको लेकर उसके मन में कोई गलत धाराणा बन जाए।  इस तरह यदि आप  उसकी पसंद नापसंद का ख्याल रखेंगे तो यकीनन उसका जवाब  ‘हां’ ही रहेगा।

उसकी पहल का न करें इंतजार 
अगर आप किसी ल़ड़की को पसंद कर रहे हैंं, और अगर शायद वो लड़की भी आपको पसंद कर रही तो ऐसी स्थिति में आप उसकी पहल का इंतजार बिल्कुल न करें, क्योंकि लड़कियां हमेशा यही सोचती है कि उसे पहले लड़का प्रपोज करे न कि वो खुद, इसलिए लड़की की पहल का इंतजार करके आप अपने हाथ से एक अच्छे खासे मौके को गंवा देंगे, लिहाजा अगर आपको कोई ल़ड़की पसंद आ रही हो  तो फौरन उससे अपना प्यार का इजहार कर दीजिए। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments