जब कार में बोनी ने श्रीदेवी के साथ की थी ऐसी हरकत, रो पड़ी थी एक्ट्रेस, 8 महीने तक नहीं की थी बात

 

Sridevi Boney Affair

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने कल अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। बोनी कपूर इंडस्ट्री के सफल फिल्म निर्माता हैं जिनके बैनर तले कई सुपरहिट फिल्में बनी हैं। बोनी कपूर का जब भी नाम आता है तो उनके साथ उनकी दिवंगत पत्नी और एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) का नाम भी जुड़ जाता है। कौन नहीं जानता कि बोनी कपूर श्रीदेवी से पागलों की तरह प्यार करते थे। शादीशुदा होते हुए भी बोनी श्रीदेवी से शादी करने के लिए उनके आगे पीछे फिरते रहते थे। दोनों की लव स्टोरी काफी मजेदार है। बोनी के जन्मदिन पर उनके और श्रीदेवी की खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

80 के दशक में बोनी कपूर एक सफल युवा निर्माता हुआ करते थे। उस वक्त उनकी शादी मोना कपूर से हुई थी जिनसे उन्हें दो बच्चे अर्जुन और अंशुला भी थे। वहीं, साउथ और बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कदम ही रखा था।sridevi boney kapoorउनकी शुरुआती फिल्म हिम्मतवाला ने श्रीदेवी की एक पल में जिंदगी बदल गई थी। सभी निर्माता निर्देशक श्रीदेवी के साथ काम करनेे की ख्वाहिश करने लगे थे, ऐसा ही कुछ बोनी कपूर के साथ भी था। बोनी उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे, और वह श्रीदेवी के साथ एक फिल्म करना चाहते थे।

श्रीदेवी के साथ फिल्म की इच्छा लिए बोनी कपूर उनके घर पहुंचे जहां श्रीदेवी को पहली नजर में ही देखकर वह फिदा हो गए। जब बोनी ने श्रीदेवी को पहली बार देखा था, उस वक्त श्रीदेवी बिना मेकअप किए सूट पहनी थी। उनकी सादगी को देखकर बोनी उन पर फ्लैट हो गए थे। श्रीदेवी थोड़ी इंट्रोवर्ट थी, इसलिए जल्दी किसी से बात नहीं करती थीं।boney srideviउनके डेट्स से लेकर सभी डील उनकी मां संभालती थी। बोनी को श्रीदेवी की डेट्स मिल गई जिसके लिए उन्होंने श्रीदेवी को अच्छे खासे पैसे भी दिए थे।

श्रीदेवी को देखते ही उन्होंने अनिल कपूर से बात की और फिल्म गोविंदा बनाने का फैसला किया। उस वक्त गोविंदा ने फिल्मों में कदम नहीं रखा था। बहरहाल, बोनी की फिल्म गोविंदा बन नहीं पाई और डिब्बाबंद हो गई। इसी बीच जावेद अख्तर ने बोनी कपूर को मिस्टर इंडिया की स्क्रिप्ट पकड़ा दी।sridevi boneyअब फिल्म गोविंदा तो बन नहीं पाई लेकिन बोनी ने श्रीदेवी की डेट्स का फायदा उठाते हुए अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ मिस्टर इंडिया बनाने का फैसला किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

इस फिल्म के बाद श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच बातचीत होने लगी थी, वहीं बोनी का श्रीदेवी के माता पिता के साथ भी अच्छा ब़ॉन्ड हो गया था। एक बार बोनी कपूर ने इंट्रोवर्ट श्रीदेवी के लिए कुछ कपड़े गिफ्ट के तौर पर दिया था और कहा था कि वह स्टार हैं, उन्हें थोड़ा बन ठन के रहना चाहिए।sridevi उस वक्त श्रीदेवी ने कपड़े तो ले लिए थे लेकिन किया वही जो उनका मन था। श्रीदेवी की इसी सिंपलीसिटी पर बोनी कपूर मर मिटे थे और अपनी बीवी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने लगे।

आखिरकार बोनी कपूर ने श्रीदेवी को प्रपोज कर ही दिया था, लेकिन उनका प्रपोजल श्रीदेवी को पसंद नहीं आया था। बोनी कपूर का प्रपोजल सुनकर श्रीदेवी भड़क गई थीं और रोते हुए गाड़ी से उतर गई थीं। इसके बाद श्रीदेवी ने बोनी से 8 महीने तक कोई बात नहीं की थी।srideviइसी दौरान श्रीदेवी की मां की तबियत बिगड़ गई थी और बिना कहे बोनी ने उनकी मदद की थी जो श्रीदेवी को काफी अच्छा लगा था। 4 साल की मशक्कत के बाद आखिरकार श्रीदेवी बोनी से मानी और शादी का फैसला किया। दोनों की दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हैं।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments