पुतिन की गर्लफ्रेंड की आय है 76 करोड़, जिमनास्ट में जीत चुकी है मेडल

 

putin

मॉस्को। ग्लैमर और कमाई दोनों का रिश्ता साथ-साथ चलता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनसे जुड़े लोगों के राज अक्सर गुप्त ही रहते हैं। वह लोगों के बीच नहीं आते हैं। इस बार पुतिन की गर्लफ्रेंड की कमाई के आंकड़े जरूर सामने आ गए हैं। गर्लफ्रेंड के टैक्स रिकॉर्ड बताते हैं कि पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा हर साल भारी-भरकम कमाई करती हैं। वह क्रेमलिन समर्थक एक मीडिया कंपनी की बॉस हैं। इस कम्पनी को पुतिन के करीबी अरबपति यूरी कोवालचुक चलाते हैं। पेशे से जिमनास्ट रहीं अलीना कबाएवा व्लादिमीर पुतिन से 2001 में मिली थीं। उस वक्त वह 18 वर्ष की थीं। तभी से पुतिन और उनका रिश्ता चलता आ रहा है। पुतिन ने कभी सार्वजानिक रूप से अलीना के साथ अपने रिश्तों को स्वीकार नहीं किया है। पिछले महीने अलीना के एक दोस्त ने दावा किया था कि जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद अलीना ने सभी दोस्तों से संपर्क तोड़ दिया है। अब वह एकांत की ओर हैं।

जिमनास्ट अलीना ने 2004 में ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। गोल्ड मेडल जीतने के बाद अचानक वह खेल की दुनिया से गायब हो गईं। एंटी-करप्शन पब्लिकेशन ‘द इंसाइडर’ के मुताबिक, नेशनल मीडिया ग्रुप डायरेक्टर्स की सालाना रिपोर्ट प्रकाशित नहीं करता है। कंपनी ने कभी अलीना की आय के बारे में कोई जवाब नहीं दिया। लीक हुए फेडरल टैक्स सर्विस के डेटाबेस से यह पता चलता है कि अलीना की आधिकारिक आय 78.54 करोड़ रुबल करीब 76 करोड़ रुपए है।

रिपोर्ट के अनुसार नेशनल मीडिया ग्रुप के कई आउटलेट्स में शेयर्स हैं, जिन्हें सरकारी सब्सिडी मिली है। अलीना की सैलरी पूर्व जर्मन चांसलर जेरार्ड श्रोडर के आसपास है, जो रूसी एनर्जी कंपनी त्वेदमजि के चेयरमैन हैं। पुतिन ने अपनी पत्नी ल्यूडमिला को 2014 में तलाक दे दिया था। वैसे, उनके निजी जीवन के बारे में खबरें कम ही सामने आती हैं। यहां तक कि उनके दोस्तों या परिवार के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

 

0/Post a Comment/Comments