ध्रुव और स्थिर शुभ योग बनने से इन 5 राशि वालों को मिलने वाला है धन लाभ, सितारे रहेंगे मजबूत


 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति आकाश मंडल में कई योगों का निर्माण करती है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति की राशि में योग ठीक स्थिति में बन रहे हो तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज ध्रुव और स्थिर नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं, जिसका कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव रहेगा। इन राशि वालों को धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है और सोचे हुए काम पूरे होंगे। तो चलिए जानते हैं इन दोनों शुभ योग का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

आइए जानते हैं ध्रुव और स्थिर योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों को थोड़ी मेहनत में अधिक मुनाफा मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आयात-निर्यात से जुड़े हुए व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। आपकी सोच पॉजिटिव रहेगी, जिसका आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। लव लाइफ बेहतरीन रहने वाली है। इस शुभ योग की वजह से आपको धन प्राप्ति की संभावना है। सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आप अपने सभी रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक दृष्टि से समय मजबूत रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आप पारिवारिक जरूरतों को पूरा करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के ऊपर इस शुभ योग का प्रभाव रहने वाला है। आपके व्यापार में विस्तार होगा। आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके आप अच्छा महसूस करेंगे। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर इस शुभ योग का बेहद अच्छा प्रभाव रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में वेतन में वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी व्यतीत होने वाली है। आप अपने सभी काम आसानी से पूरे करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वाहन, मकान सुख की प्राप्ति होने की संभावना नजर आ रही है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य तौर पर गुजरेगा। ऑफिस के रुके हुए कामों को पूरा करने में बड़े अधिकारियों की मदद मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको घाटा होने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं परंतु नियमित देखरेख से स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कर्क राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों को खुश करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर लगाम रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कामकाजी महिलाओं को मिलाजुला फल प्राप्त होगा।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर इसका मिलाजुला प्रभाव रहेगा। घर की जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। व्यापार में आप अपने भागीदारों से बेहतर तालमेल बनाकर चलें। भागदौड़ और मेहनत अधिक होने के कारण शारीरिक रूप से आप थकान महसूस कर सकते हैं। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा, इससे आपको अपने कामकाज में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको कुछ नया सीखने को प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को धन संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको धन हानि होने की आशंका है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। संतान पक्ष से खुशियां मिलेंगीं। ऑफिस में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपके सभी कार्य बनेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

धनु राशि वाले लोग परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के कई सुनहरे मौके हासिल होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। कारोबारियों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आपको अपनी पुरानी योजनाओं पर दोबारा से सोच-विचार करने की आवश्यकता है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

मकर राशि वाले लोगों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना कर चलेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अचानक परिवर्तन हो सकता है, जिसका प्रभाव आपके कामकाज पर पड़ेगा। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को करियर से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में रुके हुए काम सहयोगी की मदद से पूरे हो सकते हैं। आप अपने दिल की बात किसी प्रिय व्यक्ति से शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि यह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments