54 साल के शख्स ने 120 महिलाओं को भेजी न्यूड Photo, इस तरह खुला राज

 

karnataka crime news

कर्नाटक (Karnataka) के चित्रदुर्ग से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। चित्रदुर्ग के चल्लकेरे से एक 54 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है जिसका अपराध सुन शायद आपके होश उड़ जाए। बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने एक दो नहीं बल्कि 120 महिलाओं समेत 200 लोगों को अपनी खुद की न्यूड तस्वीरें साझा की है। यहां तक कि, महिलाओं से न्यूड तस्वीरों की भी मांग की है। मामला जब पुलिस स्टेशन पहुंचा तो शख्स की छानबीन की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। शख्स ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

54 साल के इस शख्स का नाम रामकृष्ण है जो करीब 6 महीने से महिलाओं को न्यूड तस्वीरें भेज रहा था। शख्स ने इन 6 महीनों में 120 महिलाएं समेत 200 लोगों को न्यूड तस्वीरें भेजी। एक हफ्ते पहले ही कुछ लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस छानबीन में जुटी और अज्ञात नंबर को ट्रेस किया। तब जाकर शख्स का पता चला।

पुलिस के मुताबिक, सूचना के आधार पर पुलिस ने रामकृष्ण की तलाश शुरू की। उसके मोबाइल फोन को ट्रैक किया गया और शुक्रवार को उसे चल्लकेरे स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उसने उन नंबर्स पर भी अपनी तस्वीरें भेज दीं जिनको वह नहीं जानता था। चल्लकेरे की ही कम से कम 50 महिलाएं थीं जिनके पास उसने ये तस्वीरें भेजी थीं। फिलहाल शख्स को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments