आतंक के खिलाफ फ्रांस का करारा प्रहार, 50 आतंकियों को उतारा मौत के घाट, चार को जिन्दा पकड़ा

 

france army

पेरिस। फ्रांस ने आतंकवादियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फ्रांस की सरकार का दावा है कि मध्य माली (Mali) में एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान उन्होंने अलकायदा (al qaeda terrorists) से जुड़े 50 से अधिक आतंकवादी मार गिराये हैं। इस सैन्य कार्रवाई से जहाँ आतंकियों के हौसले पश्त होंगे वहीँ दुनिया को आतंक के खिलाफ एकजुट होने में बल मिलेगा। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ((Defense minister Florence Parley)) ने ट्वीट कर जानकारी दी है। फ्रांस ने पिछले सप्ताह ही इस क्षेत्र में सैन्य अभियान की शुरुआत की थी।

फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली (Defense minister Florence Parley) ने कहा कि माली में 30 अक्टूबर को हमारे जवानों ने 50 से अधिक जेहादियों को मौत के घाट उतार दिया है। अति महत्वपूर्ण सैन्य ऑपरेशन (Military operation) को अंजाम दिया गया है। सेना ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किए हैं। मैं हमारे सैनिकों की प्रतिबद्धता को सलाम करती हूं। हमारी सीमाओं से बहुत दूर, वे हमारी सुरक्षा के लिए काम करते हैं।

आतंक के खिलाफ होगी और सख़्ती

फ्रांस ने इस ऑपरेशन को बुर्किना फासो (Burkina Faso) और नाइजर (Niger) की सीमा के पास अंजाम दिया है। फ्रांस की यहां सेना मजहबी कट्टरपंथियों के खिलाफ लड़ रही है। फ्रांस ने कहा है कि आतंकियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। आतंकवादियों से हार नहीं मानी जाएगी।

फ्रांस से 3 और राफेल आज पहुंच रहे हैं भार

भारत को फ्रांस से 3 और राफेल (Rafael) विमानों की डिलीवरी हो जाएगी। फ्रांस से आज 3 और राफेल (Rafael)  लड़ाकू विमान की खेप भारत पहुंचेगी। तीन लड़ाकू विमानों के पहुंचने से वायु सेना की आक्रामकता और बढ़ जाएगीl भारत ने फ्रांस से 59 हजार करोड़ के सौदे के तहत 36 राफेल (Rafael) विमानों का सौदा किया है। अब तक देश को 5 राफेल (Rafael)  मिल चुके हैं। फ्रांस से तीन और राफेल (Rafael)  मिलने के बाद इनकी संख्या 8 हो जाएगी। इसके बाद तीन जनवरी में फिर मार्च में तीन और अप्रैल में 7 राफेल (Rafael)  लड़ाकू विमान भारत को मिल जाएंगे।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments