इन 3 राशियों के खुलने वाले हैं सफलता के रास्ते, मां संतोषी के आशीर्वाद से किस्मत देगी पूरा साथ


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर किसी मनुष्य की राशि उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। रोजाना ही ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन होते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों के लोगों के ऊपर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यदि ग्रहों की स्थिति किसी राशि में ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक रहेगी। इन राशि वालों को मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद मिलेगा और सफलता के मार्ग खुलेंगे। किस्मत हर कदम पर पूरा साथ देगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों का मन कामकाज में पूरा लगेगा। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। मां संतोषी के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक तौर पर आपको बहुत ही अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। प्रेम सम्बन्धो में मजबूती आएगी।

वृषभ राशि वाले लोगों को किस्मत का पूरा सहारा मिलने वाला है। मां संतोषी के आशीर्वाद से आप अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को समय पर पूरे कर सकते हैं। बिगड़े हुए काम बनेंगे। धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपने व्यापार में जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। आप अंदर से खुशी महसूस करेंगे। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। काम के सिलसिले में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अचानक भारी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। खर्चों में कमी आएगी। प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा, शीघ्र आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों को आने वाले दिनों में काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण काम में निर्णय ले रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य कीजिए। दांपत्य जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। परिवार में कोई पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों का आने वाला समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। बिजनेस में आप कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप किसी की भी बातों का विरोध ना करें अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। इस राशि के लोग लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। वाहन चलाते समय आपको सतर्क रहना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी लगाम रखना होगा अन्यथा धन संबंधी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।

सिंह राशि वाले लोग मानसिक तनाव में अधिक रहेंगे। शारीरिक समस्याओं की वजह से भी परेशान हो सकते हैं। किसी पुराने काम को पूरा करने में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। लड़ाई-झगड़े में पड़ने से आपको बचना होगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर ही कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपको अपने प्रिय की बातों को समझने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको नई पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के लोग नकारात्मक विचार अपने ऊपर हावी ना होने दें। बिजनेस में भागीदारों की सहायता से लाभ मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य तौर पर गुजरेगा। पारिवारिक जीवन में आपको कोई नई बात सुनने को मिल सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी के क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। दोस्तों के साथ आप मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। इस राशि के लोगों को कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आप अपने परिवारिक आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की योजनाएं बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको कुछ अच्छे अनुभव मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए आपको प्रेम जीवन में सतर्क रहना होगा।

धनु राशि वाले लोग मानसिक दबाव को स्वयं पर महसूस कर सकते हैं। इस राशि के लोग परिवार से जुड़ा हुआ कोई भी फैसला लेने से पहले विचार जरूर करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपनी मेहनत से काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल कर सकते हैं। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध सुधर सकते हैं। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। खर्चो का बोझ कम हो सकता है, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट झेलना पड़ेगा।

मीन राशि वाले लोगों को कई क्षेत्रों से फायदा मिलेगा तो कहीं नुकसान का भी सामना करना पड़ेगा। आपके कैरियर को नई दिशा मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने बिजनेस में कोई भी परिवर्तन करने से बचना होगा अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments