30 नवंबर को है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए क्या है समय और प्रभाव

 

चंद्र

साल 2020 के खत्म होने में महज कुछ समय बचा है हर कोई साल 2021 का धूम-धाम से स्वागत करने की तैयारी में लगा है लेकिन साल 2020 का आखिरी समय अपने साथ आखिरी चंद्रग्रहण भी लेकर आ रहा है। दरअसल 30 नवंबर को इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। ये चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ने वाला है लेकिन इस बार साल के आखिर में चंद्रग्रहण उपछाया का होगा। जिस वजह से इस चंद्रग्रहण का असर राशियों पर नहीं पड़ेगी। हालांकि, हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण का काफी महत्व है। कहा जाता है कि ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। लेकिन उपछाया के ग्रहण को आप नंगी आंखों से देख सकते है।

चंद्र ग्रहण का समय
30 नवंबर यानी की सोमवार को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर होगी और शाम 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में होगा। Chandra_Grahan_2020_Date___Time__Lunar_Eclipse_2020 ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है लेकिन उपछाया ग्रहण होने की वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण का असर नहीं होगा।

भारत में चंद्र ग्रहण का असर
शास्त्रों के अनुसार, 30 नवंबर को लगने वाला उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसे ग्रहण नहीं माना जाता। इसलिए इसके सूतक काल का असर भी मान्य नहीं होगा। इस चंद्र ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा।chandra_grahan_2020_effects_202014_142853हालांकि नक्षत्र और राशि में लगने का असर कुछ राशि के जातकों पर जरूर पड़ सकता है।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments