सोने ने मारी बाजी, चांदी में भी दिखी उछाल, फटाफट जानें 3 नवंबर के दाम


Price of Gold and silver: 
सर्राफा बाजारों में सोने चांदी का खेल जारी रहता है। कभी सोना आगे रहता है, तो कभी चांदी  बाजी मार जाती है। खैर, सर्राफा बाजारों का मिजाज ही कुछ ऐसा है। यहां यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहता है, मगर इस सिलसिले की कश्मकश के बीच अपने आपको घिरे हुए महसूस करने वाले उस ग्राहक पर  क्या असर पड़ता है। यही तो देखने वाली बात होती है तो चलिए अब ज्यादा समय जाया न करते हुए आज यानी की 3 अक्टूबर के सर्राफा बाजारों में चल रहे सोने चांदी के दाम की बात करते हैं। बताते चले कि आज फेस्टिव सीजन के मद्देनजर सोना हो चाहे चांदी दोनों के दाम में इजाफा दर्ज किया जा रहा है।

ऐसे हैं आज के दाम  
आज यानी की 3 नवंबर  को 24 कैरेट गोल्ड 17 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी के साथ 51054 के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 137 रुपये क मामूली उछाल देखने को मिला। चांदी आज 61730 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। उधर, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक, आज के सोने चांदी की बात करें तो आज Gold 999 (24 कैरेट) सोना का भाव 51054 है। सोना 995 (23 कैरेट) 50850 है। वहीं, 916 गोल्ड (22 कैरेट) का  दाम 46,765 है।  750 गोल्ड 18 कैरेट गोल्ड का दाम 38,291। Gold 585 ( 14 कैरेट गोल्ड का दाम) 29,867 है।

सर्वमान्य है आज के दाम 
यहां पर हम आपको बताते चले कि सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहता है, मगर इस बीच IBJA द्वारा जारी किए गए सोने चांदी के लेटेस्ट प्राइस पूरे देश भर में सर्वमान्य दाम माने जाते हैं। इसमें जीएसटी भी शामिल होते हैें। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने चांदी के दाम तय होते रहते हैं। 


आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments