16 नवंबर को स्थान परिवर्तित करेंगे सूर्य, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

सूर्य का राशि परिवर्तन

हिन्दू धर्म शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों का विशेष महत्व है। शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव मनुष्यों की जिन्दगी पर भी पड़ता है। इस साल दिवाली के पहले से कई ग्रहों में परिवर्तन हुआ है। वहीं दिवाली के बाद भी कुछ ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। 16 नवंबर यानी की दिवाली के तुरंत बाद पड़ने वाले सोमवार को सभी ग्रहों का राजा सूर्य ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेगा। यह नीच राशि शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि को छोड़कर अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगा और आगामी 15 दिसंबर तक इसी में रहेगा। इस परिवर्तन का लोगों कि जिन्दगी पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइये जानते हैं।

मेष
मेष राशि के जातक इस दौरान भ्रमित रहेंगे। किसी कार्य में मं नहीं लगेगा। कहासुनी और विवाद भी हो सकती है।

वृष
इस राशि के जातक स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें अन्यथा दिक्कत में आ सकते हैं। व्यर्थ कि यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए यह परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। बीमारी ठीक होगी। आर्थिक स्थित में सुधर होगा। पदोन्नति की संभावना है।

कर्क
कर्क राशि के जातक किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। घर या बाहर कही तनाव झेलना पड़ सकता है। बच्चों कि सेहत की चिंता रहेगी।

सिंह
कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कार्यों में बाधा आने से तनाव बना रहेगा। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य कि चिंता रहेगी।

कन्या
धन का संग्रह करने में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी अधिकारी कि मदद से नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी।

तुला
फिजूल खर्ची बढ़ने से आर्थिक दिक्कत बढ़ेगी। घर परिवार में विवाद हो सकता है। बिना वजह कि जिद से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों पर नकारात्मकता हावी होगी। अनावश्यक मेहनत करनी पड़ सकती है। गुस्सा बढने से विवाद होने कि भी संभावना है।

धनु
हर काम में बाधा आएगी जिससे मानसिक तनाव की स्थिति पैदा होगी। बीमारी आदि से परेशान हो सकते हैं।

मकर
रुकी हुई पदोन्नति मिलेगी। मन सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे अथिक स्थिति बेहतर होगी।

कुंभ
काफी दिनों से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा।

मीन
धर्म में अरुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलेगा।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments