15 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, इन सात राशियों के लिए है अच्छा संकेत

 

sury-ka-rashi-parivartan

हिन्दू धर्म शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों का विशेष महत्व होता है। ग्रहों का स्थान परिवर्तन मनुष्य की जिन्दगी में भारी बदलाव लाता है। कभी-कभी यह बदलाव किसी राशि के लिए शुभ फलदायक होता है तो कभी किसी के लिए अशुभ कारक होता है। अन्य ग्रहों की तरह सूर्य भी अब 15 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करने जा रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा तो तो कुछ पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ेगा। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर इस परिवर्तन का सकारात्मक असर पड़ेगा। बता दें कि धनु राशि में सूर्य के परिवर्तन को धनु संक्रांति कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक धनु गुरु की राशि है इसलिए इस राशि में सूर्य का आना शुभकारक माना जाता है।

  • यह परिवर्तन मिथुन राशि वालों को उनके कार्यों में सफलता दिलाएगा। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए।
  • कर्क राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन और आय के नए साधन बनेंगे।
  • सूर्य का परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के लोगों को धन आय के साथ भूमि और वाहन का लाभ की भी संभावना है।
  • तुला राशि के जातकों के लिए आय के नये रास्ते खुलेंगे। सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि होगी।
  • सूर्य का यह परवर्तन मकर राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला होगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
  • कुंभ राशि वालों को नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की उम्मीद है।
  • मीन राशि वालों के लिए भी यह बदलाव अच्छा परिणाम लेकर आएगा। इन्हें इनकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments