14 करोड़ में बिक गये रेसिंग, मौसम की जानकारी देने वाले कबूतर

 

kabutar

नई दिल्ली। इतिहास में कबूतर संदेशवाहक के रूप में रहे हैं। राजाओं के दौर के साथ ही फिल्मी पर्दे पर कबूतरों ने शानदार जगह बनाई है। एक कबूतर ने नीलामी के रिकाॅड बनाते हुए लोगों जुबान पर आ चुकी है। हाल ही में एक नीलामी में एक विशेष कबूतर को 14.14 करोड़ रुपयों से में खरीदा गया है। न्यू किम नाम से मशहूर कबूतर बेल्जियन प्रजाति का है। इस कबूतर को रईस चीनी ने बेल्जियम के हाले स्थित पीपा पीजन सेंटर से नीलामी के दौरान खरीदा है। इस कबूतर को खरीदने के लिए दो चीनी नागरिकों ने बोली लगाई थी। दोना बोली लगाने वालों के नाम को गोपनीय रखा गया है। दोनों चीनी नागरिक सुपर डुपर और हिटमैन के नाम से बोली लगा रहे थे। कुछ लोगों का ये भी मानना है कि दोनों चीनी नागिरक जो बोली लगा रहे थे वो एक ही थे।

नीलामी में शामिल परिवार कबूतरों को रेसिंग और तेज उड़ने की ट्रेनिंग देते हैं। नीलामी में 445 कबूतर आए थे। पक्षियों को नीलामी में बेचने के बाद 52.15 करोड़ रुपयों की कमाई हुई है। न्यू किम कबूतरों की खासियत है कि बहुत तेज उड़ने के साथ ही इनका जीवन 15 साल तक होता है। कबूतरों के शौकीन रेस के दौरान आनलाइन सट्टे लगते हैं। यूरोप और चीनमें अलग-अलग स्तर के रेस का आयोजन किया जाता है।

रेस में जीतने से मिलने वाले पैसों को सट्टा लगाने वालों में बांटा जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम के पास 2.50 लाख रेसिंग कबूतरों की फौज थी। कबूतर जरूरी सूचना को पहुचांते और लाते थे। इन्हीं कबूतरों को लेकर एक फेडरेशन बनाया गया था, जिनमें हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। 50 साल पहले तक फ्रांस और स्पेन में मौसम की जानकारी देने के लिए भी कबूतर ट्रेंड किया जाता था।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments