आखिरी चरण के मतदान में 12 मंत्रियों सहित इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे और आखिरी चरण का मतदान आज चल रहा है। बिहार के तीसरे चरण का मतदान इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि अंतिम चरण नीतीश सरकार के 12 मंत्रियों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। बिहार चुनाव के अंतिम चरण में आज 78 सीटों पर मतदान चल रहा है। इतना ही नहीं इस चरण में महागठबंधन के भी कई दिग्गज नेताओं के भी भविष्य दांव पर हैं। इस चरण के मतदान में मतदाता नीतीश सरकार के 12 मंत्रियों के साथ महागठबंधन के भी कई दिग्गज नेताओं का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। बिहार के 15 जिलों की 78 सीटों पर 2.35 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। मतदान के लिए 33,782 केंद्र बनाए गए हैं।

आखिरी चरण के मतदान में पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर जिले काफी अहम हैं। इन विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के अलावा राज्य के मंत्रियों में विजेन्द्र प्रसाद यादव, नरेंद्र नारायण यादव, महेश्वर हजारी, रामदेव ऋषिदेव, फिरोज अहमद, लक्ष्मेश्वर राय, बीमा भारती, मदन सहनी, सुरेश शर्मा, प्रमोद कुमार, बिनोद नारायण झा और कृष्ण कुमार ऋषि जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

इसके साथ ही मधेपुरा के बिहारीगंज से कांग्रेस की उम्मीदवार सुभाषिनी यादव मैदान में हैं। सुभाषिनी यादव अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की राजनीतिक विरासत को बचाने के लिए पहली बार चुनावी मैदान उतरी हैं। आज के मतदान में पप्पू यादव के भी भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। वहीं केवटी से आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, बोचहा से रमई राम, सहरसा से लवली आनंद की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। फिलहाल चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 78 विधानसभा क्षेत्रों में 33,782 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। एक मतदाता के मरने की भी खबर आ रही है। जबकि कुछ केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने की भी खबर है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments