दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली सेनाएं, पाकिस्तान का नम्बर जानकर चौंक जाएंगे

 

किसी भी देश की सुरक्षा उसकी सेना की मजबूती पर ही टिकी होती है। इसलिए आज के समय में हर देश अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा अपनी सेना को मजबूत करने पर खर्च करता है। हर देश की कोशिश रहती है कि वो अपनी सेना में ज्यादा से ज्यादा जवानों की भर्ती करे, अधिक संख्या में अत्याधुनिक हथियार और एयरक्राफ्ट खरीदे जिससे उसकी सेना का खौफ पूरी दुनिया में फैले और कोई उसकी तरफ आँख उठाकर भी न देखे। आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली सैन्य ताकत वाले देशों के बारे में।

10) जर्मनी (Germany)

सबसे शक्तिशाली

इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है जर्मनी। लगभग सवा 8 करोड़ की जनसंख्या वाला यह यूरोपीय देश सैन्य ताकत में भी किसी से कम नहीं है। जर्मनी की सेना में लगभग 2,08,000 जवान हैं जबकि 613 एयरक्राफ्ट और 122 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं। जर्मनी के पास कुल 900 कॉम्बैट यानि युद्धक टैंक है जबकि नेवल शिप्स की संख्या 81 है। जर्मनी का रक्षा बजट $49.1 बिलियन भारतीय मुद्रा में लगभग 3 लाख 49 हजार करोड़ रूपए है जो कि उसके कुल जीडीपी का 1.2% है।

9) तुर्की (Turkey)

सबसे शक्तिशाली

लगभग 8 करोड़ की जनसंख्या वाला देश तुर्की पिछले कुछ सालों से लगातार अप्रत्यक्ष युद्ध का सामना कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय सैन्य संस्था नाटो का दूसरा सबसे सक्रिय सदस्य तुर्की को सीरिया का पड़ोसी होने का खामियाजा लगातार भुगतना पड़ा है। सबसे शक्तिशाली सैन्य ताकतों की लिस्ट में 9वें नम्बर पर मौजूद तुर्की की सेना में लगभग 7,35,000 जवान मौजूद हैं। वहीं उसके एयरक्राफ्ट की संख्या 1067 और फाइटर प्लेन की संख्या 207 है। तुर्की के पास 3200 कॉम्बैट टैंक हैं जबकि नेवल शिप्स की संख्या 194 है। जर्मनी से बड़ी सेना होने के बावजूद तुर्की का रक्षा बजट $8.6 बिलियन भारतीय मुद्रा में लगभग 61 हजार करोड़ रूपए है जो उसके कुल जीडीपी का लगभग 5 प्रतिशत है।

8) यूनाइटेड किंगडम  (United Kingdom – ब्रिटेन)

सबसे शक्तिशाली

एक समय पूरी दुनिया पर राज करने वाला ग्रेट ब्रिटेन का रक्षा बजट $47.5 बिलियन भारतीय मुद्रा में लगभग 3 लाख 38 हजार करोड़ रूपए है। ब्रिटेन की सेना मे लगभग 2,33,000 जवान हैं। ब्रिटिश वायु सेना में कुल 811 एयरक्राफ्ट और फाइटर प्लेन की संख्या 129 है। ब्रिटिश आर्मी के पास कुल 331 कॉम्बैट टैंक्स है वहीं नेवल शिप्स की संख्या 76 है। इन सबके अलावा ब्रिटिश नेवी के पास एक एयरक्राफ्ट कैरियर भी जो उसकी नेवी की ताकत को और ज्यादा बढा देता है।

7) दक्षिण कोरिया (South Korea)

Most Powerful

अपने पड़ोसी देश नॉर्थ कोरिया से हमेशा परेशान रहने वाला दक्षिण कोरिया अपनी कुल जीडीपी का 2.6% अपनी सेना पर खर्च करता है। दक्षिण कोरिया की जनसंख्या लगभग साढे पाँच करोड़ है। उसकी आर्मी में कुल जवानों की संख्या लगभग 6 लाख है जबकि कॉम्बैट टैंकों की संख्या 2654 है। दक्षिण कोरियन एयरफोर्स के पास 1614 एयरक्राफ्ट और फाइटर जेट की संख्या 406 है। इन सबके अलावा दक्षिण कोरिया के पास एक एयरक्राफ्ट कैरियर और 166 वॉरशिप्स है। दक्षिण कोरिया का डिफेंस बजट $43.1 बिलियन भारतीय मुद्रा में लगभग 3 लाख 7 हजार करोड़ रूपए है।

6 जापान (Japan)

Most Powerful

जापान की जनसंख्या लगभग 13 करोड़ है वहीं उसकी आर्मी की संख्या 3,03,000 के आस-पास है। टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया के टॉप देशों में शामिल जापान के पास कुल 1004 युद्धक टैंक हैं। जापानी एयरफोर्स के पास 1572 एयरक्राफ्ट और 297 फाइटर एयरक्राफ्ट है। जापानी नेवी के पास 131 वॉरशिप्स और 4 एयरक्राफ्ट कैरियर भी है। जापान का रक्षा बजट $47 बिलियन भारतीय मुद्रा में लगभग 3 लाख 34 हजार करोड़ रूपए है।

5) फ्रांस (France)

Sabse Shaktishaali

लगभग 7 करोड़ की जनसंख्या वाले देश फ्रांस की सैन्य संख्या लगभग 3,90,000 है। फ्रांस के पास कुल 406 कॉम्बैट टैंक और 1248 एयरक्राफ्ट और 273 फाइटर जेट हैं। फ्रांसीसी नेवी के पास 118 युद्धपोत और 4 एयरक्राफ्ट कैरियर है। फ्रांस का रक्षा बजट $63.8 बिलियन भारतीय मुद्रा में लगभग 4 लाख 54 हजार करोड़ रूपए है जो उसकी जीडीपी का 2.3% प्रतिशत है।

4) भारत (India)

Sabse Shaktishaali desh

सबसे शक्तिशाली सैन्य ताकतों की लिस्ट में हमारा प्यारा देश भारत चौथे नम्बर पर है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना भी है। भारत की ऐक्टिव सैन्य क्षमता लगभग 14 लाख है जबकि इसमे रिजर्व फोर्सेस जैसे सीआरपीएफ, बीएसएफ को भी जोड़ लिया जाए तो कुल सैनिकों की संख्या लगभग 35 लाख है। वहीं भारतीय सेना के पास 4184 युद्धक टैंक है।

भारतीय वायुसेना के पास 2185 एयरक्राफ्ट और 804 फाइटर जेट हैं। इसके अलावा इंडियन नेवी के पास एक एयरक्राफ्ट कैरियर और 295 वॉरशिप्स हैं। भारत का कुल रक्षा बजट $55.2 भारतीय मुद्रा में लगभग 3 लाख 93 हजार करोड़ रूपए है जो कुल जीडीपी का 1.5 प्रतिशत है।

3) चीन (China)

Sabse Shaktishaali desh

दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना भी मौजूद है। चीन की ऐक्टिव सैन्य क्षमता लगभग 20 लाख है जबकि रिजर्व फोर्सेस को मिलाकर यह संख्या 40 लाख से ज्यादा है। चीन के पास 13,050 युद्धक टैंक है जबकि 3187 एयरक्राफ्ट और 1,222 फाइटर प्लेन है। चाइनीज नेवी के पास एक एयरक्राफ्ट कैरियर और 714 वॉरशिप्स है। चीन का रक्षा बजट 224 बिलियन डॉलर भारतीय मुद्रा में लगभग 15 लाख 95 हजार करोड़ रूपए है जो उसके कुल जीडीपी का 1.5 प्रतिशत है।

2) रूस (Russia)

सबसे शक्तिशाली

क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़े देश रूस की आबादी करीब साढे 14 करोड़ है। रूस के पास करीब 4 लाख ऐक्टिव सैनिक हैं जबकि रिजर्व फोर्सेस को जोड़ लिया जाए तो यह संख्या 25 लाख के आस-पास है। रूसी सेना के पास कुल 21,932 युद्धक टैंक है जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा रसियन एयरफोर्स के पास 4078 एयरक्राफ्ट और 869 फाइटर जेट है। वहीं रसियन नेवी के पास 352 वॉरशिप्स और एक एयरक्राफ्ट कैरियर है। रूस का डिफेंस बजट 66.3 बिलियन डॉलर भारतीय मुद्रा में लगभग 4 लाख 72 हजार करोड़ रूपए है। यहाँ हम आपको बताना चाहेंगे कि रूस एकमात्र ऐसा देश है जिसने पिछले कुछ सालों में अपने रक्षा बजट में भारी कटौती की है।

1) अमेरिका (United States of America)

सबसे शक्तिशाली

अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश क्यों कहा जाता है ये आप आज अमेरिका के हथियार और रक्षा बजट के बारे में जानकर समझ जाएंगे। करीब 33 करोड़ की आबादी वाले इस देश में ऐक्टिव सैन्य बल करीब 8 लाख है जबकि रिजर्व फोर्सेस को भी मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा 21 लाख हो जाता है। अमेरिकी सेना के पास कुल 6287 युद्धक टैंक है जबकि अमेरिकी वायु सेना के पास 13,398 एयरक्राफ्ट और 2362 फाइटर जेट्स हैं। बात करें टोटल वॉरशिप्स की तो इसकी संख्या 415 है लेकिन एयरक्राफ्ट कैरियर की संख्या 24 है जो बहुत ज्यादा है। अमेरिका का रक्षा बजट 716 बिलियन डॉलर भारतीय मुद्रा में लगभग 50 लाख 98 हजार करोड़ रूपए है जो उसके कुल जीडीपी का 4.7% है।

भारत, चीन और अमेरिका का रैंक जानने के बाद आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि 137 देशों की इस लिस्ट में पाकिस्तान कितने नंबर पर है? तो हम आपको बताना चाहेंगे कि ग्लोबल फायरपॉवर द्वारा जारी की गई सबसे शक्तिशाली सैन्य ताकतों की इस रैंकिंग में पाकिस्तान 15वें नंबर पर है। आइए जानते हैं पाकिस्तान की सैन्य क्षमता के बारे में।

Most Powerful

पाकिस्तान की आबादी करीब सवा 21 करोड़ है। पाकिस्तान का ऐक्टिव सैन्य बल करीब साढ़े 5 लाख है जबकि रिजर्व सैन्य बल को भी मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा 12,04,000 तक होगा। पाकिस्तान के पास 2200 युद्धक टैंक हैं जबकि 1342 एयरक्राफ्ट और 348 फाइटर प्लेन्स है। बात करें नेवल वॉरशिप्स की तो पाकिस्तानी नेवी के पास 197 वॉरशिप्स है। फिलहाल पाकिस्तान के पास कोई भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। पाकिस्तान का डिफेन्स बजट करीब 11.4 बिलियन डॉलर भारतीय मुद्रा में लगभग 81 हजार करोड़ रूपए है जो पाकिस्तान के जीडीपी का 4 प्रतिशत है।

इस पोस्ट में बताया गया सारा डेटा अंतर्राष्ट्रीय सर्वे एजेंसी ग्लोबल फायरपॉवर द्वारा जारी किया गया है। एजेंसी ने यह डेटा सितंबर 2019 में जारी किया था। इस सर्वे में एजेंसी ने कुल 137 देशों को शामिल किया था। इस पोस्ट में 1 डॉलर की कीमत 71.5 रूपए मानी गई है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments