लड़कियों के साथ sex video बनाकर पोर्न साइट को बेचता था शख्स, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

 

महाराष्ट्र के पालघर में एक बस कंडेक्टर महिलाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने पहले तो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद उनका वीडियो बनाकर पोर्न साइट को बेच दिया करता था। ऐसा करते हुए उसने लाखों करोड़ों की कमाई कर ली। उसने कई महिलाओं के साथ इस तरह संबंध बनाए। तहकीकात में पता चला कि उसने 18 साल से लेकर 30 साल की लड़कियों के साथ संबंध बनाकर उनके वीडियो को पोर्न साइट को बेचा। उसका यह सिलसिला आगे भी जारी रहता, लेकिन जुलाई महीने में उसके इस काले कारनामे का खुलासा तब हुआ, जब एक महिला को इसके बारे  में पता चला। आरोपी ठाणे म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट (टीएमटी) में एक बस कंडक्टर की नौकरी करता है।

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआृ, जब 30 वर्षीय महिला को उसके सेक्स वीडियो के बारे में उसके एक रिश्तेदार ने बताया। अपने रिश्तेदार की जुबां से निकले इन शब्दों से महिला के होश फाख्ता हो गए। इसके बाद फौरन महिला पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उस आरोपी के खिलाफ आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत बलात्कार के आरोपों में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बता दें कि इस 32 वर्षीय आरोपी का नाम मिलिंद जेड है। मिलिंद के पास बीए और एमए की डिग्रियां भी है। वो काफी पढ़ा लिखा है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट चुकी है। शिकायत दर्ज करने के बाद पिछले जुलाई माह से ही आरोपी फरार चल रहा है, लेकिन अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त से दूर बना हुआ है।

पुलिस ने दी ऐसी-ऐसी जानकारी
यहां पर हम आपको बताते चले कि आरोपी ने इस तरह  2019 में 5 लाख रूपए की कमाई की थी। पुलिस ने उसके  92 पोर्न वीडियो बरामद किए हैं। उसके अन्य वीडियो की तलाश जारी है। सभी में मुख्य तौर पर महिलाओं का चेहरा ही  देखा जा रहा है। आरोपी का चेहरा छुपाया गया है। फिलहाल तो पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments