पाकिस्तान के घटिया मानसिकता वाले लोगों से परेशान हुई टिकटॉक स्टार, देश छोड़ने का किया ऐलान

 

jannat news

पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार जन्नत मिर्जा अपने ही देश के लोगों से परेशान हो चुकी है। जिस वजह से जन्नत को अपना देश यानि की पाकिस्तान छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। इस बात की जानकारी खुद जन्नत ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इस दौरान जन्नत ने वो कारण भी बताया है।

jannat pak
जिस वजह से वह अपना देश छोड़ जापान में हमेशा के लिए रहने पर मजबूर हुई है। जन्नत ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह पाकिस्तान यहां के लोगों की खराब मानसिकता की वजह से छोड़ रही है। वहीं, अब जन्नत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल पाकिस्तान में भी इमरान खान की सरकार ने टिकटॉक बैन कर दिया है। उस वक्त जन्नत जापान में थी। यहां से जन्नत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जिस पर कई फैंस ने जन्नत से सवाल किया कि वह पाकिस्तान कब आ रही है?
jannat tik tok
इस पर जन्नत ने जवाब देते हुए कहा कि वे जापान शिफ्ट कर चुकी है। जन्नत ने इस जवाब पर फैंस काफी हैरान हो गए थे। जिस वजह से कई फैंस ने जानना चाहा कि वह पाकिस्तान क्यों छोड़ रही है। इसका जवाब देते हुए टिकटॉक स्टार ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों की खराब मानसिक्ता की वजह से ऐसा फैसला लिया है।

बता दें कि पाकिस्तान में टिकटॉक को बैन करने के फैसला का जन्नत मिर्जा ने सपोर्ट किया था। जन्नत ने कहा था कि मैं खुद पाकिस्तान में टिकटॉक के प्रतिबंध को समर्थन कर रही थी लेकिन इसे पर्मानेंट बेसिस पर नहीं करना चाहिए। कई लोगों की रोजी-रोटी इस एप्लिकेशन से चलती है और इस एप के चलते कई नए टैलेंटेड लोगों के बारे में पता चलता है।
jannat
ये सच है कि इस एप पर कई घटिया क्वालिटी की वीडियो भी मिलती है लेकिन इसके लिए टिकटॉक पर कंटेंट को लेकर एक मानक संचालन प्रक्रिया का गठन किया जाना चाहिए और इस एप पर आने वाली वीडियोज की निगरानी की जानी चाहिए।

बता दें कि जन्नत मिर्जा पाकिस्तान की सबसे पॉपुलर टिकटॉक स्टार है। टिकटॉक पर उनके 10 लाख फॉलोअर्स है।
jannat pak tik tok
वहीं, इंस्टाग्राम पर 1 लाख फॉलोअर्स है। जन्नत मिर्जा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments