छेड़छाड़ करने वाला पुलिस अफसर गिरफ्तार, राह चलते महिलाओं के साथ करता था अश्लील हरकतें


जब महिलाओं के रक्षक ही भक्षक बन जाए तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के ही एक सब इंसपेक्टर (Sub-Inspector) को गिरफ्तार किया गया है और उसका गुनाह सुन शायद आप भी भोचक्के रह जाएंगे। दरअसल, सब इंसपेक्टर राह चलती लड़कियों के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकते करता था। जी हां, दिल्ली पुलिस का ही एक सब इंसपेक्टर महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था। आरोपी सब इंसपेक्टर बिना नंबर की कार में बैठकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकते करता था और किसी के विरोध करने पर वह वहां से फरार हो जाता था।

छेड़खान मामले में कई महिलाएं दिल्ली के द्वारका स्थित पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराने पहुंची। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की और उस आरोपी को पकड़ा तो वह दिल्ली पुलिस का ही सब इंसपेक्टर निकला। वह फिलहाल, डीसीपी का ड्राइवर भी था। वह बिना नंबर वाली गाड़ी में बैठकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकते करता था। मुखबिर की मदद से उस आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का नाम पुनीत ग्रेवाल (Puneet Grewal) है जोकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी के PA के तौर पर कार्यरत था। इसके अलावा वह स्पेशल सेल, चौकी इंचार्ज के तौर पर भी काम कर चुुका है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 D, 354 के तहत केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।

Source link

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments