आज दिखेगा दुर्लभ ब्‍लू मून, जानिए क्‍यों है इतना खास, ये है वैज्ञानिक वजह

Blue Moon

आज यानी शनिवार 31 अक्टूबर को आसमान में एक दुर्लभ नजारा दिखाई पड़ेगा। मुंबई के नेहरू तारामंडल के निदेशक अरविंद प्रांजपेय ने बताया कि आज ‘ब्लू मून’ (Blue Moon) का नजारा दिखाई पड़ेगा। खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 अक्टूबर की रात कोई भी टेलीस्कोप की सहायता से ब्लू मून देखा जा सकता है। इस घटना के लिए खगोल विज्ञानी भी अध्‍ययन को लेकर काफी बेताब हैं।

क्‍या होता है ‘ब्लू मून’
‘ब्लू मून’ (Blue Moon) दुर्लभ ही होता है कि एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा पड़ जाए यानी पूर्ण चंद्र दिखाई दे तो दूसरे पूर्ण चंद्र को ‘ब्लू मून’ कहा जाता है। अरविंद प्रांजपेय ने बताया कि बीते एक अक्टूबर को पूर्णिमा थी और अब दूसरी पूर्णिमा 31 अक्टूबर को पड़ रही है। ज्यादातर ब्लू मून पीले और सफेद दिखते हैं मगर आज का चंद्रमा सबसे अलग होगा।

इसलिए दिखता है नीला चांंद
नासा के मुताबिक, ‘ब्लू मून’ की घटना बहुत ही दुर्लभ होती है। इस घटना को ‘ब्लू मून’ नाम दिया गया है मगर ऐसा नहीं है कि चांद दुनिया में हर जगह नीला ही दिखेगा। जब वातावरण में प्राकृतिक कारणों से कणों का बिखराव हो जाता है तब कुछ जगहों पर दुर्लभ नजारे के तौर पर चंद्रमा नीला दिखता है। यह घटना वातावरण में कणों पर प्रकाश पड़कर उसके बिखरने से होती है।

कब दिखेगा फि‍र ऐसा नजारा
निदेशक अरविंद प्रांजपेय ने बताया 30 दिन वाले महीने में पिछली बार 30 जून 2007 को ‘ब्लू मून’ की घटना हुई थी। ठीक ऐसी घटना अगली बार 30 सितंबर 2050 को होगी। 31 दिन वाले महीने के हिसाब से देखें तो साल 2018 में दो बार ऐसा हुआ था जब ‘ब्लू मून’ की घटना हुई। उस दौरान पहला ‘ब्लू मून’ 31 जनवरी जबकि दूसरा 31 मार्च को पड़ा था। गणना के अनुसार, अगला ‘ब्लू मून’ 31 अगस्त 2023 को दिखाई पड़ेगा।

एक महीने में दो बार पूर्णिमा कब पड़ती है
अरविंद प्रांजपेय ने कहा कि चंद्र मास की अवधि 29.531 दिनों यानी 29 दिन, 12 घंटे, 44 मिनट और 38 सेकेंड की होती है। ऐसे में एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होने के लिए पहली पूर्णिमा उस महीने की पहली या दूसरी तारीख को पड़नी चाहिए। वहीं दिल्ली के नेहरू तारामंडल की निदेशक एन रत्नाश्री ने बताया कि 30 दिन के महीने के दौरान ब्लू मून होना दुर्लभ है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments