ज़ाकिर नाइक ने फिर दिया भड़काऊ बयान, कहा- मिलेगी दर्दनाक सजा

 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के द्वारा इस्लाम पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद इस्लामिक देशों में राष्ट्रपति के विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पैगंबर मोहम्मद के कार्टूनों का समर्थन करने से लोग काफी ज्यादा नाराज नज़र आ रहे है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का मानना है कि, मुस्लिमों की भावनाओं सोच समझकर आहत किया जा रहा है। कुछ दिन पहले पेरिस में एक शिक्षक की हत्या उसकी गर्दन काटकर कर दी गई थी, जिसके बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से विवादित टिप्पणी की गई। इसे लेकर ही अब मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस ही आग में अब कुछ लोग घी डालकर अपना एजेंडा चलाने की कोशिश में जुट गए हैं। विवादों में रहने वाले इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने विवादित बयान दिया जो पूरी तरह से लोगों को इस वक़्त भड़काने वाला ही है।

नाइक का कहना है कि, अल्लाह के बंदे को गाली देने वालों को दर्दनाक सजा मिलेगी। जाकिर नाइक ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि, अल्लाह के दूत को गाली देने वालों को एक दर्दनाक सजा मिलेगी। दुनियाभर में जिस तरह से फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ एक मुहीम की तरह प्रदर्शन हो रहें हैं और मुस्लिम देश एक जुट हो रहे हैं। उसे देखते हुए जाकिर नाइक का यह फेसबुक सोशल मीडिया पोस्ट को उससे ही जोड़ा जा रहा है। जाकिर नाइक अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

बीते दिनों भारतीयों को लेकर भी नाइक ने भड़काऊं बयान दिया था, जिसमे उन्होंने कहा था कि, पैगंबर मोहम्‍मद की आलोचना करने वाले भारत के गैर-मुस्लिमों को मुस्लिम देशों को जेल में डाल देना चाहिए। नाइक ने यह भी कहा था कि, जब यह लोग खाड़ी देशों जैसे कुवैत, सऊदी अरब या इंडोनेशिया में आएं तो पहले इनकी जांच होनी चाहिए कि, कहीं इन्होने पैगंबर या इस्लम को लेकर अपमानजनक टिप्‍पणी तो नहीं की है और अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया है तो उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। फ़िलहाल जाकिर नाइक अभी मलेशिया में है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments