शनिवार शाम आसमान में दिखा कुछ ऐसा, जिसे देख लोग हुए खौफज़दा, ये थी बड़ी वजह

 


कभी-कभी ऊपर वाले की इस कायनात में कुछ ऐसा दिखता है, जिसे देख लोग खौफजदा हो जाते हैं, जिसे देख लोगों केे होश फाख्ता हो जाते हैं.. और कई बार तो हैरान होने के साथ-साथ परेशान भी हो जाते हैं। उधर, शनिवार  शाम आसमान में कुछ ऐसा ही दिखा जिसे देख लोग सकते में आ गए। लोगों के होश फाख्ता हो गए। लोग घबरा गए। लोगों के इसके नतीजे की चिंता सताने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसमान में दिख रही यह वस्तु आयरन मैन के जैसे दिख रही थी। 

खौफज़दा हुए लोग 
वहीं, अधिकारियों ने इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह अजीब सी वस्तु दनकौर इलाके में देखी गई, जो कि बाद में भट्टा परसौल गांव के निकट नहर में गिरी। जैसे ही यह वस्तु वहां पर जाकर गिरी तो खौफजदा हुए लोग वहां पर जाकर एकत्रित हुए। एक पल के लिए लोगों को लगा कि यह कोई दूसरे ग्रह का प्राणी है। लोगों के मन में तरह-तरह के ख्याल आने लगे। इस बारे में बताते हुए दनकौर के थाना प्रभारी अनिल कुमार कहते हैं कि खैर, लोग चाहे कुछ भी कहें, मगर यह एक हवा से भरा हुआ गुब्बारा था, जो बाद में जाकर झाड़ियों में फंस गया। गुब्बारे का एक हिस्सा नहर के बहते हुए जल को भी छू रहा था। जिसके चलते गुब्बारा भी हिल रहा था।

क्या कुछ हनिकारक था गुब्बारे में? 

इसके साथ ही अधिकारी का कहना है कि गुब्बारे में फिलहाल तो कुछ हनिकारक नहीं था। लेकिन, अभी तो महज इस अजीब सी वस्तु के बारे में कयास ही लगाए जा रहे हैं। अंतिम तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। उधर, अभी यह पता लगाने की कोशिश जारी है कि आखिर यह गुब्बारा आखिर किसने उड़ाया था। आखिर इस गुब्बारे के पीछे का क्या रहस्य है। इन सब चीजों की पड़ताल जारी है। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments