मुलायम सिंह यादव के निधन से सपा में शोक की लहर, अखिलेश ने जताया दुख

 


औरेया। समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। सपा के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह यादव (90) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। मुलायम सिंह यादव ने अपने पैतृक गांव कड़ोरे का पुरवा में अंतिम सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से सम​र्थकों में शोक की लहर है। सपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है।

मुलायम सिंह यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबियों में से एक थे। वह तीन बार विधान परिषद के सदस्य चुने गए। इसके साथ ही वह दो बार औरैया के विकासखंड भाग्य नगर के ब्लाक प्रमुख भी चुने गए। मुलायम सिंह यादव सपा के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। गरीबों व किसानों में उनकी अच्छी पैठ थी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वह आजीवन किसान, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज बने रहे। शहर में उनका अपना कोई मकान नहीं है। वह गांव में ही सादगीपूर्ण अपना जीवन व्यतीत किए। मुलायम सिंह के निधन पर सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की तरफ से बयान भी जारी किया गया है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments