महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने वाले कांग्रेसी नेता को पुलिस ने लिया हिरासत में, जांच जारी

लखनऊ में विधानसभा के सामने बीते मंगलवार अंजली तिवारी उर्फ आयशा नाम की महिला ने खुद पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश थी। इस मामले में पुलिस ने एक आलोक नाम के युवक को हिरासत में लिया है, युवक पर आरोप है कि महिला को युवक ने ही आत्मदाह के लिए उकसाया था। आलोक कांग्रेस पार्टी का नेता बताया जा रहा है और सामने आ रही है जानकारी के अनुसार आलोक कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद का बेटा है। फ़िलहाल हजरतगंज पुलिस अलोक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि, जब महिला ने विधानसभा के सामने आत्मदाह की थी तो अलोक की मोबाइल लोकेशन भी आस पास थी। कांग्रेस नेता को महराजगंज पुलिस के इनपुट पर हिरासत में लिया गया 

गौरतलब है कि यूपी बीजेपी कार्यालय के सामने बीते मंगलवार दोपहर उस समय अफरा—तफरी मच गई जब एक महिला ने खुद का आग के हवाले कर दिया था। लोग जब तक कुछ समझ पाते महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक आग बुझती महिला काफी हद तक चल चुकी थी। पुलिसवालों ने आनन—फानन में महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करा जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला 50 प्रतिशत के करीब जल चुकी है।

फ़िलहाल यह मामला लव जेहाद का बताया जा रहा है। फिलहाल हजरतगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, उसने मामले में एक कांग्रेस नेता को भी हिरासत में लिया है। महिला महराजगंज जनपद की रहने वाली है। महिला हिंदू धर्म से है और उसकी शादी भी हो चुकी थी। लेकिन शादी टूटने के बाद उसने धर्म परिवर्तन कर आशिक रजा के साथ रहने लगी। आशिक रजा इन दिनों विदेश में है और इसी बात को लेकर महिला ने आत्मदाह की कोशिश की थी।

0/Post a Comment/Comments