संजय कपूर को पसंद थी लंबी लड़कियां, दो हीरोइनों को डेट करने बाद इस सफल व्यापारी से कर ली शादी


बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के भाई संजय कपूर (Sanjay Kapoor) भले ही फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा कामयाब नहीं हो सके हैं, लेकिन वह चर्चाओं में काफी रहे। संजय कपूर आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 अक्टूबर को 1965 को चैम्बूर में हुआ था। संजय कपूर का अफेयर भले ही एक्ट्रेसेस पर रहा लेकिन उन्होंने शादी एक कामयाब बिजनेस वुमैन महीप से की थी, जोकि पंजाबी मूल की NRI थी और ऑस्ट्रेलिया में रहती थी। हालांकि, महीप से पहले संजय कपूर ने सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और तब्बू (Tabu) जैसी अभिनेत्रियों को डेट भी कर चुके हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में एक मजेदार खुलासा किया था।

संजय कपूर आज फैमिली मैन बन गए हैं लेकिन एक दौर था जब अपना फिल्मी करियर संभालने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान उनका दिल सुष्मिता सेन और तब्बू पर आ गया था। एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुलासा किया था कि उन्हें लंबी लड़कियां पसंद हैं। उनकी पसंद का अंदाजा आप उनके अफेयर से भी लगा सकते हैं। सुष्मिता सेन और तब्बू हाइट के मामले में एक दम फिट थे। तब्बू पर संजय कपूर का दिल फिल्म ‘प्रेम’ की शूटिंग के दौरान हुआ। ये फिल्म तो न चली लेकिन दोनों की रियल लाइफ स्टोरी कुछ समय के लिए जरूर चल गई। हालांकि, बाद में ब्रेकअप हो गए।

वहीं, सुष्मिता सेन से अनिल कपूर का रोमांस फिल्म सिर्फ तुम से शुरू हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी लेकिन ये रिलेशनशिप ज्यादा दिन नहीं चली और कुछ समय बाद ब्रेकअप हो गया। इसके बाद संजय कपूर की मुलाकात महीप से हुई। महीप को देखते ही संजय उनके दीवाने हो गए थे। उनका कहना था कि वह महीप के कॉन्फिडेंस से काफी प्रभावित थे। दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी और फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। दोनों के दो बच्चे हैं, शनाया और बेटा जहान। शनाया भी फिल्मों में जल्द ही नजर आने वाली हैं।

संजय कपूर की पत्नी महीप की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया से फैशन डिजाइनर का कोर्स किया है। इसके साथ ही उन्होंने डायमंड इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग भी ली है। महीप ने स्कैचिंग, डिजाइन और महंगे डिजाइन के स्टोन्स पर भी काम किया है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स के उन्होंने ही ज्वैलरी डिजाइन की है। महीप अपने बिजनेस से करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं। उन्होंने अर्पिता खान की वेडिंग ज्वैलरी से लेकर ओम शांति ओम की दीपिका पादुकोण की भी ज्वैलरी डिजाइन की है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments