महराजगंज में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथरस, बलरामपुर की घटना की घाव अभी भरा भी नहीं था कि सूबे के महराजगंज जनपद से गैंगरेप का एक मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक जनपद के कोठीभार थानाक्षेत्र के एक गांव में चार हैवानों ने एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने जब विरोध किया तो दरिंदों ने उसे बेरहमी से पीटा। गैंगरेप के बाद लड़की शाम तक खेत में बेसुध पड़ी रही। होश में आने के बाद नाबालिग लड़की लड़खड़ाते हुए घर पहुंची। जिसके बाद लड़की के परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे, लेकिन वहां कोई महिला डॉक्टर न होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में लड़के के पिता की तहरीर पर एक नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कोठीभार पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मामले में नामजद सहित दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस जांच के मुताबिक नाबालिग किशोरी से कोठीभार थानाक्षेत्र का एक युवक बीते कई माह से फोन पर बातचीत कर रहा था। युवक ने नाबालिग लड़की को अपने प्यार में फांस कर बीते रविवार को दिन में 11 बजे मिलने के लिए एक खेत की तरफ बुलाया। लड़की लड़के की बात पर भरोसा कर उससे मिलने पहुंच गई। इस दौरान लड़का खेत में अपने तीन दोस्त के साथ पहले से आकर बैठा हुआ था। लड़की के वहां पहुंचने पर सभी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। लड़की ने जब इस पर विरोध जताया तो चारों दरिंदें उसके साथ मारते-पीटते करते हुए उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किए। जिसके बाद लड़की बेहोश गई और दरिंदें वहां से भाग निकले।

होश आने के बाद शाम को लड़की किसी तरह घर पहुंची और बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी नेताओं का मौके जमावड़ा शुरू हो गया। इस दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कोतवाली से पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। मामाले के जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता और एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंच परिजनों से मुलाकात कर लड़की हालचाल जाना और कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments