ये है दुनिया की सबसे जहरीली मछली, गिरगिट की तरह रंग भी बदल सकती हैं

 गिरगिट (Chameleons, कैमीलियन) एक प्रकार का पूर्वजगत छिपकली का क्लेड है जिसकी जून 2014 तक 202 जीववैज्ञानिक जातियाँ ज्ञात थी। गिरगिटें कई रंगों की होती हैं और उनमें से कई में रंग बदलने की क्षमता होती है।

आमतौर पर माना जाता है कि गिरगिट रंग बदलने में माहिर होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में एक ऐसी मछली है, जो गिरगिट की तरह रंग बदल सकती है। यह मछली दुर्लभ है, लेकिन यह भारतीय जलस्त्रोत में पायी गई है। जानकर हैरानी होगी कि इस मछली की खोज भारत में पहली बार की गई है। वैज्ञानिकों ने इसे मन्नार की खाड़ी में खोजा है।

इस मछली का नाम है स्कॉर्पियनफिश। सेंट्रल मरीन फिशरीज इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक डॉ. जेयाबास्करन ने बताया, ‘जब हमने पहली बार देखा तो वह घास में छिपी हुई थी। पता नहीं चल रहा था कि वो कोई मछली है या पत्थर का टुकड़ा, लेकिन चार सेकंड बाद ही उसने जब अपने शरीर का रंग बदल कर काला कर लिया, तब समझ में आया कि यह दुर्लभ स्कॉर्पियनफिश है।’

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments