अक्टूबर माह में इन तीन राशियों के जातकों की चमकेगी किस्मत, समस्याओं के अंत की होगी शुरुआत

 

मेष राशि

पहला सुख निरोगी काया यानि सेहत ही है जो जिंदगी का सबसे बड़ा सुख है। ऐसे में कोरोना काल को देखते हुए आपको अक्टूबर माह में अपने पेट का पूरा ख्याल रखना होगा। खान-पान पर ध्यान नहीं देने पर इस महीने विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा पेट संबंधी रोग उभर सकते हैं। शारीरिक श्रम करते समय अपने कार्यक्षमता का भी ख्याल रखें। इस महीने आपको अपने करिअर और कारोबार में थोड़ा संभलकर चलना होगा। किसी भी कार्य को करते समय अपने विवेक का इस्तेमाल करें। विरोधियों और चापलूस मित्रों से इस महीने बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अपनी कार्ययोजना को किसी से शेयर न करें। 18 अक्टूबर के बाद विभिन्न स्रोतों से धन आगमन तो होगा लेकिन खर्च आय से ज्यादा बना रहेगा। किसी भी परिस्थिति में आप अपना आपा न खोएं। पिता या बड़े भाई के साथ किसी भी प्रकार का वाद विवाद करने से बचें। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो खूब सोच-विचार कर ही करें। पारिवार में छोटी-मोटी बातों को तूल नहीं दे अन्यथा एक बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। प्रेम संबंधों सावधानी के साथ कदम उठाएं, अन्यथा बनी हुई बात बिगड़ सकती है। इन सभी चढ़ाव-उतार के बावजूद पूरे माह जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

मेष राशि
चरैवेति-चरैवेति। जी हां, इसे अपना प्रेरक वाक्य बनाकर इस महीने लगातार अपना काम करते चले, अंत में सफलता अवश्य मिलेगी। ग्रह गोचर इस बात का इशारा कर रहे हैं कि महीने के शुरुआत में आपको मध्यम फल प्राप्त होंगे लेकिन उसके बाद किस्मत आप पर मेहरबान होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। इस माह न सिर्फ आपको लाभ कमाने के लिए नए अवसर मिलेंगे बल्कि आपके द्वारा किए गए कार्य का पूरा फल मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं और बीते छह महीने से मंदी का सामना कर रहे थे तो जान लें कि इस महीने खर्च के साथ आपकी आय भी बढ़ेगी। सुख-सुविधा की चीजों में ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी जगह पर धन निवेश करते समय किसी जानकार से सलाह जरूर ले लें। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। इसके लिए आप छोटे-भाई या बहन की मदद से माता-पिता को भी मनाने में कामयाब हो जाएंगे। स्त्री वर्ग की कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छे परिणाम और अवसर लेकर आया है। वाहन धीरे चलाएं अन्यथा चोट लग सकती है।

मिथुन राशि
जातक के लिए अक्टूबर का माह सपनों को साकार करने के लिए आ रहा है। घर हो या आफिस लोग आपकी बात के कायल रहेंगे। कहते हैं कि एक अच्छा मित्र बहुत मुश्किल से मिलता है, यदि आपकी यह खोज अब तक नहीं पूरी हुई थी तो इस माह पूरी हो जाएगी अथवा किसी हितैषी से इस माह मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभ के कई रास्ते खोलने का काम करेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। 17 अक्टूबर के बाद विभिन्न स्रोतों से आय होने के कारण घर में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। पुराना फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से वापस मिल सकता है। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन उस पर सोच-विचार कर ही निर्णय लें। सफलता के लिए शार्टकट न अपनाएं अन्यथा आपकी साख पर बट्टा भी लग सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले को आपसी सहमति से बाहर निबटा लेने पर लाभ में रहेंगे। अपनी इम्युनिटी का पूरा ख्याल रखें। खास तौर पर सांस से संबंधित बीमारी के लोगों को अपनी सेहत और खान-पान का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का निरादर या अनदेखी न करें। महीने के अंत में पत्नी एवं परिजनों के साथ छोटी यात्रा का योग बन सकता है।

कर्क राशि
अक्टूबर महीने में सिर्फ और सिर्फ आपकी लगन और परिश्रम का ही मीठा फल प्राप्त होगा। सफलता के लिए किसी भी तरह का जुगाड़ या सिफारिश बेकार जाएगी। समय पर काम और प्रयास करने पर निश्चित ही शुभ फल प्राप्त होंगे। यदि आप अपनी दिनचर्या सुधार लेते हैं तो आपको न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि पारिवारिक जीवन में भी सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। महीने की शुरुआत में कारोबारियों को कहीं से मोटा मुनाफा मिल सकता है। त्योहारी सीजन में भी उम्मीद से कहीं ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। इस महीने आपके द्वारा किया निवेश भविष्य में अच्छे लाभ का जरिया बनेगा। मित्रों की मदद से कोई बहुप्रतीक्षित काम या योजना पूरी होगी। यदि आपको कोई बीमारी है तो अपनी दवाएं समय से लेते रहें और रेगुलर चेकअप करवा लें। थोड़ी सी लापरवाही के चलते आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। महिलाओं की धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। घर-परिवार, मित्र या प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा किसी से अपेक्षा रखने के चलते आप उपेक्षा के शिकार हो सकते हैं।

सिंह राशि
हारिए न हिम्मत, बिसारिये न राम। जी हां इसी महामंत्र को अपनाते हुए आपको अपने लक्ष्य पर निशाना साधना है। विदेश से संबंधित कार्य के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई नया अनुबंध हो सकता है। मीडिया, कम्युनिकेशन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए इस महीने तरक्की के नये द्वार खुल सकते हैं। करिअर में मनचाही सफलता मिल सकती है। लंबे अरसे से मंदी का सामना कर रहे व्यवसायियों को महीने के अंत में अप्रत्याशित लाभ होगा। अचानक से हाथ आया कोई सौदा पुराने घाटे से उबारने का माध्यम बन जायेगा। कुल मिलाकर धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। कहीं पर अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। दिल के साथ दिमाग का भी पूरा इस्तेमाल करें, अन्यथा भावनाओं में बहने के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि किसी महिला की मदद आपको इन सभी चीजों से उबर पाने में कामयाब होंगे। ध्यान रहे आप अपने दिल के दर्द को सभी के सामने न बयां करें, अन्यथा लोग उसका गलत फायदा उठा सकते हैं। सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही जी का जंजाल बन सकती है। सेहत से जुड़ी समस्या की अनदेखी न करें। महिलाओं की हड्डियों से संबंधित बीमारी उभर सकती है।

कन्या राशि
सब दिन होत न एक समान। जी हां, इस महीने आपकी आशंकाओं के बादल अब उड़ जाएंगे और खुले आसमान में किस्मत का सूर्य चमकेगा। इस महीने आर्थिक, शारीरिक और मानसिक स्थिति में उन्नति होगी। आपकी मेहनत और ईमानदारी का पूरा फल प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। व्यापारी वर्ग को व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 17 अक्टूबर के बाद छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। अच्छे मित्रों, शुभचिंतकों व परिजनों की सलाह एवं परामर्श को बिल्कुल न नजरंदाज करें। वैवाहिक जीवन में भी किसी भी प्रकार की शंका या मतभेद को न पनपने दें। दांपत्य जीवन को मधुर बनाए रखने के लिए अपने परिवार के साथ समय बताएं। छोटी-मोटी बातों को भूलने से देखेंगे चीजें अपने आप सुलझती चली जाएंगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को अक्टूबर महीने में किसी भी चीज को लेकर वाद-विवाद या प्रतिक्रिया देने के बजाय स्वयं की समीक्षा करने की जररूत रहेगी। आत्मचिंतन एवं विवेक का इस्तेमाल करके आप किसी भी स्थिति से उबरने में कामयाब होंगे। त्योहारी सीजन में आय और व्यय समान रहने के कारण पिछले कर्ज या किसी भी प्रकार के लोन को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है। इस माह आपको अपने गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। दूसरे के भरोसे किसी कार्य को छोड़ने पर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी पेपर खूब सोच-विचार कर ही साइन करें। किसी भी परिस्थिति में रिश्तों की मर्यादा न भूलें। परिवार में सभी को साथ लेकर चलने से आप प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों का हल निकालने में कामयाब हो सकेंगे। महीने की शुरुआत में विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। बदलते मौसम में आपकी लापरवाही के चलते कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। सेहत संबंधी समस्याओं की बिल्कुल अनदेखी न करें। ध्यान और योग से मन एवं तन संबंधी समस्याएं बहुत हद तक दूर हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि
जहां सुमति तहां संपत्ति नाना। जी हां आपके द्वारा पूर्व में की गई मेहनत, नेक कार्य आदि का इस अक्टूबर माह में फल मिलने जा रहा है। इस महीने कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। मनचाही नौकरी या फिर तबादला होने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कई महीने से लाकडाउन के चलते नीरस हो चुकी जिंदगी में खुशियों की फुहार आएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में बच्चों की सफलता मिलेगी। परिवार के साथ छोटी यात्रा के संयोग बनेंगे। बुरे लोगों की संगत और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें, अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। बदलते मौसम में खान-पान का विशेष ख्याल रखें। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जो लोग अविवाहित हैं, उनकी परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश पूरी होगी। यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में खुशियां बनी रहें तो लोगों की बात पर ध्यान छोड़कर अपने विवेक का इस्तेमाल करें। महीने के दूसरे सप्ताह में किसी मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां आखिरकार दूर होंगी। दांपत्य जीवन में भी मीठी नोंक-झोंक के साथ मधुरता बनी रहेगी।

धनु राशि
जो सोवत है सा खोवत है। इस माह आपको जिंदगी की तमाम चुनौतियों से उबरने के लिए कई अवसर मिलेंगे। कई महीने बाद मिलने वाले इन मौकों को भुनाने के लिए सपनों की दुनिया से निकल कर कर्म का पहिया चलाना पड़ेगा। अपने लक्ष्य पर फोकस करने से भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। इस महीने आप किसी बड़े अनुबंध पर साइन कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं जो आर्थिक लाभ दिलाने वाली साबित होंगी। व्यापारियों द्वारा किसी नए काम में धन निवेश करने से बड़ा लाभ होगा। महीने के मध्य में किसी पुराने मित्र या शुभचिंतक से मुलाकात होगी। जिसकी मदद से आपका कोई लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। 17 अक्टूबर के बाद भवन, वाहन आदि के लिए आप अपनी जमापूंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन कुछेक चिंताओं को लेकर मन अशांत रहेगा। परिजनों द्वारा आपके प्रेम संबंधों को स्वीकार नहीं किए जाने पर टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि घर के वरिष्ठ सदस्यों के समझाने से परिजन शांत हो जाएंगे और आपकी पसंद पर अपनी मुहर लगा देंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

मकर राशि
अक्टूबर के महीने में मकर राशि को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। इस कोरोना काल में लंबी दूरी की यात्रा में बहुत ज्यादा सतर्क और सुरक्षित रहने की जरूरत है। बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने का विचार बनाएं। कार्यक्षेत्र में इस बात का पूरा ख्याल रखें कि हवन करते समय आपका हाथ न जले। विरोधी आपको किसी षडयंत्र का शिकार बना सकते हैं। किसी भी मित्र या सहयोगी पर आंख मूंद कर विश्वास न करें। महीने के दूसरे सप्ताह में किसी बुद्धिजीवी व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि मित्रता में बदल जाएगी। त्योहारी सीजन में खर्च में वृद्धि होगी। महीने के दूसरे सप्ताह में ही मंदी का सामना करने वाले कारोबारियों का अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। यदि आप ठेकेदारी करते हैं तो आपको इस दौरान आपको कोई बड़ा कांट्रैक्ट मिल सकता है। जिससे आपके वारे-न्यारे हो जाएंगे। वाहन चलाते समय गति पर पूरा नियंत्रण रखें, अन्यथा चोट लगने की आशंका है। सेहत का पूरा ख्याल रखें अन्यथा पुराने रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं। हालांकि किसी भी संकट में आपको जीवनसाथी और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। कंपटीशन आदि की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

कुंभ राशि
जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कुछ उतार-चढ़ाव लिए साबित हो सकता है। हालांकि आप नियमित दिनचर्या, अपने क्रोध पर नियंत्रण और पूजा-पाठ-दान आदि करते हुए शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। गणपति की पूजा विशेष रूप से फलदायी होगी। ऐसा करने पर न सिर्फ आपकी तमाम समस्याएं दूर होंगी बल्कि शुभ फलों की प्राप्ति से आप अप्रिय घटनाओं से भी बच जाएंगे। जीवन में यदि दो कदम आगे बढ़ने के लिए एक कदम पीछे करना पड़े तो कार्यालय हो या कारोबार वहां पर ऐसा करने से न चूकें। इस कोरोना काल में गुस्से में आकर नौकरी बदलने या छोड़ने का निर्णय बहुत सोच-समझकर ही लें। लोगों के बीच दिखावा करने की प्रवृत्ति से बचें अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है। विशेष तौर पर इसके लिए कर्ज बिल्कुल न लें अन्यथा इसे चुकाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक दिक्कतों का असर परिवार में भी देखने को मिलेगा। हालांकि किसी महिला की मदद से आपकी बड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। घर-परिवार से जुड़े किसी फैसले को लेते समय अपने जीवनसाथी की बात को इग्नोर न करें। संकटों से उबरने में ससुराल पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि
जीवन में कई बार रिश्ते ही आपकी सबसे बड़ी ताकत और कई बार सबसे बड़ी कमजोरी बन जाते हैं। इस महीने आपको घर परिवार से जुड़ी कुछेक समस्याओं के साथ जूझना पड़ेगा। कोई भी फैसला लेते समय इस बात का पूरा ध्यान रखें कि किसी की भावनाओं या मान-सम्मान को ठेस नहीं पहुंचे, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। महीने की शुरुआत में आपको कार्य-व्यवसाय की चिंताएं घेरे रहेंगी लेकिन दूसरे सप्ताह के खत्म होते-होते आपकी निराशा के बादल छटने लगेंगे और कामकाज एक बार फिर पटरी पर आने लगेगा। धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आर्थिक प्रबंधन करना होगा, जिसमें आपका जीवनसाथी काफी मददगार साबित होगा। ऐसे में उसकी सलाह को बिल्कुल भी नजरंदाज न करें। यह समय थोड़ा ठहरकर और संभलकर चलने का है, ऐसे में किसी भी जगह पर धन निवेश करने से पहले खूब सोच-विचार लें। इस महीने आपको न सिर्फ तन को बल्कि मन को भी मजबूत बनाना होगा। खान-पान में कंट्रोल करें और किसी भी परिस्थिति में निराशा को हावी न होने दें। जीवन में सभी को खुश कर पाना असंभव है, इसलिए बहुत सी बातों को नजरंदाज करने पर ही खुशी हासिल कर पाएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में परिस्थितियां बदलेंगी और शत्रु पक्ष का विरोध क्षीण होगा।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments