किशोर ने गांव की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पार कीं दरिंदगी की सारी हदें

 

बरेली। उत्तर प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत भी कर दी है, बावजूद इसके अपराधों में कोई कमी आती दिख नहीं रही है। दरिंदे आज भी दरिंदगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रदेश के शाहजहांपुर से ऐसी वीभत्स घटना सामने आई है, ​जहां एक नाबालिग ने घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्चे के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि दिल्ली की निर्भया कांड जैसी हैवानियतों को दोहराने की कोशिश भी की। गांव के ही एक किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और जब वह मदद के लिए चीखी तो मुंह में गन्ने की पत्तियां ठूंस दीं। इतना ही नहीं गन्ने से बच्चे के शरीर पर कई वार किया और उसके प्राइवेट पार्ट का नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी किया गया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल भी करा लिया गया है जिसमें उसके सााि दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के एक 15 वर्षीय बच्चे ने गांव की ही एक सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और मदद के लिए चिल्लाने पर उसके मुंह में गन्ने की पत्तियां ठूंस दी। उसने दरिंदगी की सीमा पार करते हुए गन्ने से बच्ची की शरीर पर कई वार करके उसके प्राइवेट पार्ट को भी काफी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार बेसुध अवस्था में बच्ची खेत से बाहर निकल रही थी, तभी लोगों की उस पर निगाह पड़ी। उसके प्राइवेट पार्ट में चोट होने की वजह से उसकी हालत काफी गंभीर नजर आ रही थी। उसकी इस हालत को देखते लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को बुलाया।

इस वीभत्स घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी अपर्णा गौतम, सीओ परमानंद पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पहले बच्ची से पूछताछ के बाद उसके परिजनों से भी घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी शाहजहांपुर एस. आनंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच एएसपी ग्रामीण कर रही हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments