दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़िता का बनाया वीडियो, किया ब्लैकमेल, लड़की ने की आत्महत्या

 

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू लड़कियों के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने की खबरें लगातार सामने आ रही है। बीते बुधवार को 17 वर्ष की एक हिंदू लड़की ने आत्महत्या कर ली। पाकिस्तान के थारपारकर जिले की रहने वाली लड़की का एक वर्ष पहले दुष्कर्म हुआ था। जिस युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगे थे वो पिछले दिनों जेल से जमानत पर छूटा था। इसके बाद युवक ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी से परेशान होकर युवती ने चेलहर शहर के गांव डालन-जो-तर में एक कुएं छलांग लगा दी। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार बीते वर्ष युवती के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद उन तीनों आरोपियों पर पीड़िता के परिजनों से गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि, आरोपियों ने युवती का रेप तो किया ही है लेकिन एक वीडियो भी बनाया है।

इस वीडियो के आधार पर उन्होने पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे। घटना के सामने आने के बाद मानवाधिकार की तरफ से इसकी निंदा की गई है। उनकी तरफ से मामले में आरोपियों की खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है। युवती ने आत्महत्या के जानकारी सामने आते ही मेघवार समुदाय के लोग काफी गुस्से में हैं और उन्होंने चेतावनी दी है कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में वो थार सहित अन्य क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि, हिन्दू युवती का पहले किडनैप किया गया जिसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ।

इसका वीडियो भी आरोपियों ने बनाया। इसे लेकर पीड़िता को लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोपी दबंग परिवार के बताए जा रहे हैं, पुलिस का कहना है कि, मेडिकल में इस बात की पुष्ठि हो चुकी थी कि युवती के साथ रेप हुआ है। वहीं पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों के साथ रेप, जबरन शादी, धर्म परिवर्तन, अपहरण की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसे लेकर संयुक्त राष्ट्र में भी चिंता जताई है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments