इस सप्ताह बन रहे हैं ये बेहद खास योग, बेहद शुभ होते हैं ये योग


वैसे तो नवरात्री में बहुत से सुबह योग बनते हैं लेकिन इस बार नवरात्री के बाद कई शुभ योग बन रहे हैं। माना जा रहा है ये योग कार्य की सफलता और शुभ फल देने के लिए बेहद उत्तम हैं। आपको बता दें कि इस हफ्ते सर्वाथसिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग और रवि योग बन रहे है। यदि आप भी दिवाली से पहले कोई भी शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं तो ये योग बेहद ही शुभ हैं। अगर किसी कार्य को शुभ योग-संयोग देखकर किया जाता है तो सफलता निश्चित रूप से ही आपके कदम चूमती है।

आज यानी 26 अक्टूबर को रवियोग बन रहा है। सूर्य का अभीष्ट प्राप्त होने कि वजह से यह बेहद प्रभावशाली योग है। ऐसा कहा जाता है कि किसी अशुभ कार्य की आंशका को नष्ट कर यह शुभ कार्य में परिवर्तन हो जाता है। वहीं कल यानी 27 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग लग रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस योग में किए गए कार्य का तीन गुना फल प्राप्त होता है। इसी वजह से इस योग में कीमती वस्तुओं की खरीददारी और दान पुण्य करना जरूरी होता है।

वहीं इसी कड़ी में 29 अक्टूबर, गुरुवार और 30 अक्टूबर, शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया कोई भी कार्य फलकारी और पूर्ण रूप से सफल होता है।

26 अक्टूबर, सोमवार – रवियोग
27 अक्टूबर, मंगलवार – त्रिपुष्कर योग,
29 अक्टूबर, गुरुवार – सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग
30 अक्टूबर, शुक्रवार – सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments