दिवाली पर पेंट कराने से पहले जानें वास्तु के हिसाब से कौन सा रंग आपके घर के लिए रहेगा शुभ

 

दिवाली की तैयारियों में भारत में लोग महीनों पहले ही जुट जाते हैं, घर से लेकर व्यापारिक संस्थानों की साफ सफाई से लेकर उनमे रंग कराया जाता है। रंगो को लेकर बहुत कम लोगों को इस बारे में जानकारी होगी कि, वास्तु शास्त्र में दिशाओं के अनुसार रंगो के बारे में भी बताया गया है। घर या कार्यस्थल पर इन रंगों करवाने से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। इससे आपके घर में खुशियां आएंगी और व्यापार में भी लाभ मिलेगा।

Spray Painting | Shot Blast Cleaning | Intercity Contractors

रंगों का इंसान पर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभाव पड़ता है, सत्व, रजस और तमस इन गुणों से रंगों का संबंध होता है। तामसिक रंगो में गाढ़ा नीला, भूरा और काला रंग जैसे गाढ़े रंग आते हैं। घर की अगर आप सजावट कर रहे हैं तो इन रंगों इस्तेमाल करने से बचे। यह रंग व्यक्ति को अलसी और सुस्त बनाते हैं।

Decorating Ideas for Dark Colored Bedroom Walls

अगर शुभ रंगों की बात की जाए तो सात्विक रंग शुभ माने जाते हैं, इनसे घर लगाने से सौहार्द का वातावरण बनता है। इसमें हरे, सफ़ेद, आसमानी नीला रंग सहित हल्के रंग आते हैं। इनका दिशाओं के हिसाब से लगाना शुभ माना जाता है। रजस रगों में नारंगी, गुलाबी और गाढ़ा लाल जैसे रंग आते हैं। जो व्यक्ति की इच्छाओं में बढ़ोत्तरी करते हैं।

The Best Paint Colors for Low-Light Rooms | Blue bathroom decor, Light blue  bathroom, Blue bathroom

प्राकृतिक स्त्रोत के रूप में हल्के नीले और हरे रंग आते हैं, यह रंग सॉफ्ट और कूल माने जाते हैं। उत्तर दिशा की ओर कमरों में नीला रंग और पूर्व दिशा की ओर कमरों में हरा रंग लगाना चाहिए। यह रंग वास्तु के हिसाब से शुभ माने जाते हैं। हल्के रंगों में ड्राइंग रूम में भी लगा सकते हैं। इसके आलावा बाथरूम में हल्के नीले रंग लगा सकते हैं।

These 6 Lessons in Color Will Change the Way You Decorate – One Kings Lane  — Our Style Blog

व्यक्ति के मस्तिष्क के लिए पीला रंग अच्छा होता है, इससे मस्तिष्क को एक्टिव रहता है। इन्हे लाइब्रेरी में या फिर क्लास रूम में लगाना फायदेमंद हैं। वहीं उत्साहवर्धक रंग के रूप में बैंगनी रंग होता है, इससे अवसाद का नाश होता है। इसे पूजा स्थल में करना शुभ है।

Living in Color | Elegant living room, Luxury dining, Home

देखा गया है कि, लोग अक्सर अपने घर की छत सफ़ेद रंग लगाते हैं जो सही नहीं है। इससे कमरे में अधिक ऊष्मा व प्रकाश रहेगा। वास्तु में इस रंग को अल्पजीवी माना गया है। गुलाबी, नारंगी, लाल रंगों से लोगों के बीच संबंध सुदृढ़ होते हैं। दक्षिण दिशा की और ऐसे रंगों को करना शुभ माना जाता है। रसोई घर में हल्का लाल या फिर नारंगी रंग लगाना शुभ है।

Relaxing Kitchen Colors Ideas and Inspirational Paint Colors | Behr

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments