चाणक्य की इन बातों से आप भी जीत सकते हैं सामने वाले का दिल

 

जीवन की हर समस्या का समाधान आपको चाणक्य नीति में मिल जाएगी। चाणक्य ऐसे शिक्षक हैं जिनका ज्ञान आपको हर समस्या से निपटने में मदद करेगी। शिक्षा के साथ—साथ चाणक्य को कई अन्य विषयों में भी पारंगत थे। चाणक्य की अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, कूटनीति और समाज शास्त्र में भी अच्छी पकड़ थी। वह विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय के शिक्षक भी रहे। चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति को अपने व्यवहार को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए। उनका मानना था कि व्यक्ति को सदैव ऐसा व्यवहार करना चाहिए जो सामने वाले को आकर्षित करने की क्षमता रखता हो। हर किसी की इच्छा होती है कि सामने वाला व्यक्ति उनके हाव, भाव और स्वभाव से प्रभावित हो। लेकिन अपने सामने वाले को प्रभावित करना आसान नहीं होता।

किसी को प्रभावित कर पाना एक जटिल और चुनौती पूर्ण कार्य है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए व्यक्ति को अपने आचार और विचार में काफी कुछ बदलाव करना पड़ता है। सामने वाला व्यक्ति आपसे और आपकी बातों से प्रभावित हो इसके लिए कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में व्यक्ति को जब महत्वपूर्ण विषय पर बात करनी हो तो शब्दों का चयन और वार्ता का विषय क्या है इस पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। अक्सर लोग बात करते—करते विषय से भटक जाते हैं। इससे सामने वाले पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए महत्वपूर्ण विषयों की बैठक में हमेशा पूरी तैयारी करके बैठना चाहिए और जब आवश्यकता समझें तभी अपनी बात को रखें।

चाणक्य के मुताबिक बात करते समय सामने वाले व्यक्ति को पूरा सम्मान देना चाहिए। अपनी बात को विनम्रतापूर्वक कहना चाहिए। किसी भी स्थिति में विनम्रता को छोड़ना नहीं चाहिए। विनम्रता ही व्यक्ति को और से श्रेष्ठ बनाती है। आपको जब भी विशेष या महत्वपूर्ण वार्ता करनी हो तो उसकी पूर्ण तैयारी कर लेनी चाहिए। इससे आपसे आपके सामने वाला जरूर प्रभावित होगा। जिस विषय पर बात हो रही हो उससे भटकना नहीं चाहिए और ऐसा तभी संभव है जब आप वार्ता के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments