शादी से पहले नीता ने मुकेश अंबानी के सामने रखी थी ऐसी शर्त, दंग रह गया था अंबानी परिवार

 

Neeta Mukesh ambani

दुनिया के टॉप 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) किसी फिल्मी स्टार से कम नहीं हैं। वे अक्सर अपने स्टाइलिस्ट लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। मुकेश अंबानी ने अपने रिलायंस कंपनी के प्रोजेक्ट्स ईशा अंबानी और आकाश अंबानी के नाम कर दिया है। वहीं, उनकी धर्मपत्नी नीता अंबानी (Neeta Ambani) स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट्स पर काम करती हैं जिस पर वह काफी हद तक कामयाब हैं। नीता मुकेश अंबानी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर न केवल घर गृहस्थी संभालती हैं बल्कि कंपनी की भी जिम्मेदारी भी संभालती हैं।

मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी से साल 1985 में शादी की थी। नीता मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती थी। नीता के पिता बिड़ला ग्रुप के एक अधिकारी के बेटी थी। नीता अंबानी के घर जब अंबानी परिवार रिश्ता लेकर आए तो नीता ने उनके सामने शर्त रखी थी। नीता ने शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद काम करेंगी। उन्होंने साफ कह दिया था कि वह शादी के बाद घर में सिर्फ दिखावे का सामान बनकर नहीं रह सकती हैं। नीता की ये बात सुनकर अंबानी परिवार हैरान रह गया था।

हालांकि, नीता की इस बात का मुकेश ने हमेशा साथ दिया। नीता ने शादी के बाद स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा किया और कई सालों तक बतौर टीचर काम किया। नीता के काम पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे लेकिन नीता नहीं मानी। वह खुद कहती हैं कि लोग कहते थें कि आखिर वह क्यों काम कर रही हूं लेकिन मुकेश ने हमेशा उनका सपोर्ट किया। बता दें कि नीता अंबानी आइवीएफ से मां बनी थी। उनकी बेटी ईशा और बेटा आकाश आईवीएफ के जरिए हुए थे। नीता के मां बनने के दौरान मुकेश ने उनका ख्याल रखने के लिए लंबा ब्रेक भी लिया था। इस बात का खुलासा उनकी बेटी ईशा अंबानी ने किया था।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments